1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गानों को लेकर 2 प्रोड्यूसर्स में छिड़ा विवाद, कोर्ट ने सुनाया फैसला तो खुली सारे मामले की सच्चाई

गानों को लेकर 2 प्रोड्यूसर्स में छिड़ा विवाद, कोर्ट ने सुनाया फैसला तो खुली सारे मामले की सच्चाई

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 14, 2026 12:13 pm IST,  Updated : May 14, 2026 12:13 pm IST

पूजा एंटरटेनमेंट के संस्थापक और बॉलीवुड प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने कुछ म्यूजिकल राइट्स को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अब इस मामले में कोर्ट ने फैसला कर दिया है।

Vasu Bhagnani- India TV Hindi
वाशु भगनानी Image Source : IMAGE SOURCE-ANI

फिल्म निर्माता और पूजा एंटरटेनमेंट के संस्थापक वाशु भगनानी ने बॉलीवुड के इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) राइट्स पर दिए कोर्ट के फैसला का स्वागत किया है। यह मामला 'कुली नंबर 1', 'हीरो नंबर 1', 'बीवी नंबर 1', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'तेरा जादू चल गया' और 'मुझे कुछ कहना है' जैसी फिल्मों से जुड़ा है। यह मामला अभिनेता वरुण धवन अभिनीत फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की प्रस्तावित रिलीज और उसके दुरुपयोग से भी संबंधित है। इस मामले पर बोलते हुए, भगनानी ने इसे अपने निर्माताओं के लिए जीत बताया और बताया कि कैसे यह विवाद वर्षों पहले उनकी फिल्मों के गानों के अधिकारों को लेकर शुरू हुआ था।

क्या बोले प्रोड्यूसर वाशु भगनानी?

प्रोड्यूसर वाशु भगनानी  ने कहा कि 'यह हमारे निर्माताओं की जीत है। 2018 में मैंने कहा था, 'फिल्म रिलीज हुए कई साल हो गए हैं, इसलिए हम अपने अधिकार वापस चाहते हैं'। हमें कंपनी (टिप्स कंपनी) से एक ईमेल मिला अचानक एक दिन उन्होंने कहा, 'अगर आपको संगीत चाहिए, तो हमसे ले लीजिए। आप हमारे परिवार जैसे हैं'। मेरा बेटा उनसे कुछ बार मिला और उन्होंने इस बारे में बात की। इसी बीच हमने डेविड धवन और उनके परिवार के साथ 'कुली नंबर 1' बनाई और कई सौदे किए। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मेरे पास 'चुनरी चुनरी' और अन्य गानों के अधिकार हैं। मैंने कहा, 'हां' लेकिन रोहित और उनके परिवार ने कहा कि वे समय लेंगे और उस समय यह फिल्म नहीं बनाएंगे।' 

गानों के इस्तेमाल का लगाया आरोप

भगनानी ने आगे आरोप लगाया कि बाद में 'चुनरी चुनरी' गाने का इस्तेमाल कैसे किया गया और कहा कि उन्हें इस स्थिति से बहुत दुख हुआ, खासकर इसलिए क्योंकि उनका इसमें शामिल लोगों से गहरा रिश्ता था। भगनानी ने याद करते हुए बताया कि उन्हें अदालत जाने के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने आगे कहा, 'एक से डेढ़ साल बीत गए। अचानक हमारा गाना 'चुनरी चुनरी' लॉन्च हुआ, जिसे वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ फिल्माया गया था। तभी जैकी ने फोन किया और रोहित ने कहा कि वह इसमें शामिल नहीं है... हमने वरुण से बात की और उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि वे न तो 'बीवी नंबर 1' बना रहे हैं और न ही हमारी कोई फिल्म।' उन्होंने यह भी कहा, 'हम इस गाने का क्या कर सकते हैं? निर्माता ने तो इसे बनाने के लिए कहा था।' मैंने कहा, 'यह गलत है। उन्हें मुझसे पूछना चाहिए था कि क्या मुझे इससे कोई आपत्ति है। कोई चर्चा नहीं हुई, एक नैतिक व्यक्ति किसी और के लिए मेरे गाने कैसे शूट कर सकता है? अगर किसी और निर्देशक ने ऐसा किया होता, तो मुझे इतना दुख नहीं होता। मेरे बेटे जैकी, वरुण धवन और रोहित धवन सब साथ पले-बढ़े हैं। मुझे मजबूर होकर कोर्ट जाना पड़ा। 

जावेद अख्तर को किया सलाम

वाशु ने आगे कहा कि 'आज मैं जावेद साहब को सलाम करता हूं। उन्होंने अपने एक-दो साल बर्बाद कर दिए। लेकिन प्रोडक्शन हाउस के लिए सब कुछ बदल दिया ताकि उन्हें इतने लंबे समय तक रॉयल्टी मिलती रहे। ' बौद्धिक संपदा अधिकारों और रॉयल्टी के बारे में बात करते हुए, भगनानी ने कहा कि यह मुद्दा निर्माताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे फिल्मों में पैसा लगाते हैं और भविष्य में भी अपने काम से कमाई करते रहने चाहिए। बता दें कि म्यूजिक को लेकर वाशु भगनानी और टिप्स के साथ कुछ गानों को लेकर विवाद हो गया था। 

ये भी पढ़ें- Cannes फेस्टिवल में आलिया भट्ट ने बिखेरा जलवा, लोगों को आई ऐश्वर्या राय की याद, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

सीजन 2 के साथ धमाकेदार वापसी कर रही सीरीज, जियो हॉटस्टार पर देगी दस्तक, रणदीप हुड्डा जमाएंगे रंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन