1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हीरोइन की मौत ने हिला दिया था बॉलीवुड, 19 साल में बनीं थीं सुपरस्टार, साजिद नाडियाडवाला के बच्चे आज भी बुलाते हैं बड़ी मम्मी

हीरोइन की मौत ने हिला दिया था बॉलीवुड, 19 साल में बनीं थीं सुपरस्टार, साजिद नाडियाडवाला के बच्चे आज भी बुलाते हैं बड़ी मम्मी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 13, 2025 08:51 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 08:51 pm IST

दिव्या भारती की मौत ने पूरे बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया था। हालांकि 19 साल की उम्र में सुपरस्टार बनीं दिव्या ने 3 साल में 20 से ज्यादा फिल्में की थीं।

Divya Bharti- India TV Hindi
दिव्या भारती Image Source : INSTAGRAM@BOLLYWOODTRIVIAPC

3 साल के करियर में 20 से ज्यादा फिल्में करने वाली खूबसूरत हीरोइन रहीं दिव्या भारती ने 90 के दशक में राज किया है। महज 19 साल में सुपरस्टार बनने वाली दिव्या भारती की महज 19 साल में ही मौत हो गई थी। लेकिन दिव्या की मौत ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया था। इतना ही नहीं मौत के बाद लोगों को पता चला था कि दिव्या ने साजिद नाडियाडवाला से शादी रचाई थी। जिसके बाद साजिद को भी कई साल तक लोगों की नफरत का सामना करना पड़ा। लेकिन साजिद हमेशा से ही दिव्या से सच्चा प्यार करते रहे और बाद में सभी तरह के आरोपों से भी वरी हो गए। आज उनके बच्चे दिव्या को बड़ी मम्मी कहकर बुलाते हैं। ये बात भी साजिद की पत्नी वर्दा खान ने बताई है। 

दिव्या भारती का दुखद निधन

5 अप्रैल 1993 को दिव्या 19 साल की उम्र में बालकनी से गिर गईं, जिससे फिल्म उद्योग और प्रशंसक दोनों ही सदमे में आ गए। उनके आकस्मिक निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया और ऐसे सवाल खड़े कर दिए जिन्होंने उनके पति साजिद नाडियाडवाला को परेशानी में डाल दिया था। दिव्या भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका परिवार और फैन्स उन्हें याद करते रहते हैं। नाडियाडवाला भी अपने पहले प्यार को भूले नहीं हैं और दिव्या के परिवार से भी जुड़े हुए हैं। कुछ सालों बाद साजिद नाडियाडवाला ने 2000 में वर्दा खान से शादी की। अब वह वर्दा नाडियाडवाला के नाम से जानी जाती हैं। इस जोड़े के दो बेटे हैं, सुभान और सुफयान। बॉलीवुड हंगामा को दिए एक पिछले साक्षात्कार में, वर्दा ने अपने पति की पहली शादी के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि लोग कभी-कभी ये सवाल पूछते रहते हैं। कभी-कभी उन्हें लगता है कि मुझे ट्रोल किया जा रहा है। दिव्या अब भी हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा हैं। उनका परिवार, उनके पिता, उनका भाई कुणाल, ये सब हमारे परिवार जैसे हैं।' इतना ही नहीं वर्दा ने यहां तक बताया कि मेरे बच्चे भी उन्हें याद करते हैं और जब भी वे उन्हें टीवी पर देखते हैं तो बड़ी मम्मा बुलाते हैं। 

14 साल की उम्र से करने लगी थीं काम

दिव्या भारती ने 14 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने दिव्या को अपनी फिल्म 'राधा का संगम' ऑफर की थी। मगर ये फिल्म उनके हाथ से निकल गई और उनकी जगह जूही चावला को कास्ट किया गया। वहीं दिव्या ने तेलुगू फिल्म 'बोब्बिली राजा' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इसने दिव्या को साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हिट एक्ट्रेस बना दिया। वहीं एक्ट्रेस ने राजीव राय की 'विश्वात्मा' में दिव्या एक्टर सनी देओल के साथ काम करने का मौका दिया। इस फिल्म के गाने आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। शाहरुख खान ने दिव्या के साथ ही 1992 में 'दीवाना' फिल्म से डेब्यू किया। इस फिल्म से दोनों की जोड़ी हिट हो गई। उस वक्त वह 18 साल की थी। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने साजिद नाडियाडवाला से शादी कर ली। दिव्या भारती ने 'शोला और शबनम', 'दिल का क्या कसूर', 'धर्म क्षेत्रम', 'जान से प्यारा', 'दीवाना', 'बलवान', 'दिल आशना है', 'गीत कन्यादान' समेत कुल 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

ये भी पढ़ें- इमरान हाशमी की हक और सोनाक्षी सिन्हा की जटाधारा पर भारी पड़ी ये पंजाबी फिल्म?

Delhi Crime Season 3 Series Review: मुश्किल केस में उलझीं शैफाली शाह और हुमा कुरैशी, पढ़ें कैसा है सीरीज का नया सीजन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन