1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ड्रीम गर्ल' पूजा के हुस्न से इनसिक्योर हुईं बॉलीवुड के इन स्टार्स की पत्नियां! देखिए कैसी हो रही हालत

'ड्रीम गर्ल' पूजा के हुस्न से इनसिक्योर हुईं बॉलीवुड के इन स्टार्स की पत्नियां! देखिए कैसी हो रही हालत

 Published : Aug 19, 2023 11:12 pm IST,  Updated : Aug 19, 2023 11:12 pm IST

Dream Girl 2: 'ड्रीम गर्ल 2' रिलीज होने में अब बस एक सप्ताह बाकी है। लेकिन इस हुस्न की मल्लिका से अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर्स की पत्नियां भी घबरा रही हैं।

Dream Girl 2- India TV Hindi
Dream Girl 2 Image Source : INSTAGRAM

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद, अब इसके दो सॉन्ग 'दिल का टेलीफोन' और 'नाच' भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर जिसे देखो वो पूजा से दो मिनट बात करने के लिए उसकी झलक देखने के लिए मरा जा रहा है। ऐसे में अब पूजा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में महिला ब्रिगेड की नजरों में खटकने लगी है। क्योंकि पूजा अपने ग्लैमरस अंदाज और दिलकश अदाओं से सभी बॉलीवुड स्टार्स जैसे पहले 'पठान' यानी शाहरुख खान और फिर 'रॉकी' यानी रणवीर सिंह को रिझा चुकी है, इसलिए अब बॉलीवुड के कई स्टार्स की पत्नियां उससे जल रही हैं। 

स्टार वाइव्स में पूजा को लेकर हलचल 

दरअसल, आयुष्मान खुराना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बॉलीवुड वाइव्स की पॉपुलर तिकड़ी - महीप, भावना और नीलम जनता के बीच पूजा की लगातार बढ़ती पॉपुलैरिटी बेहद आश्चर्य कर रही हैं! ऐसा लग रहा है जैसे एक नया चैंपियन पार्टी में शामिल हो गया है। महीप और भावना बताती हैं कि उनके पति भी आजकल पूजा के चक्कर में पागल हो रहे हैं तो वहीं नीलम भी इनसिक्योर फील कर रही हैं। देखिए ये वीडियो... 

वीडियो में हम देख सकते हैं कि ये तीनों बॉलीवुड की स्टार पत्नियां पूजा से कैसे जल रही हैं, साथ ही इस बात से चिंतित हैं कि उनके पति आजकल उनसे छिपकर फोन में बिजी रहते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में चंकी पांडे का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह पूजा से बात करते दिख रहे थे। 

Katrina Kaif बन गईं बिंज वॉचर! एक बार में निपटा दिए वेबसीरीज 'मेड इन हेवन 2' के पूरे एपिसोड

25 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं, जबकि परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, सीमा पाहवा, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रंजन हैं। राज, मनोज जोशी और अन्नू कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में आ रही है।

'Gadar 2' के तूफान के बाद बॉक्स ऑफिस को हिलाएगी 'बॉर्डर 2', सनी देओल की फिल्म को लेकर आई बड़ी खबर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन