1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट कोहली के डांस ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, मैच के दौरान बीवी अनुष्का शर्मा के गानें पर थिरकते आए नजर

विराट कोहली के डांस ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, मैच के दौरान बीवी अनुष्का शर्मा के गानें पर थिरकते आए नजर

 Published : Nov 06, 2023 10:52 am IST,  Updated : Nov 06, 2023 10:53 am IST

विराट कोहली ने अपने जन्मदिन के मौके पर 49वां शतक लगाकर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। वहीं इस दौरान कोहली ने अपनी इस जीत का जश्न मैदान में डांस करके मनाया, जिसके कई वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

Virat kohli- India TV Hindi
मैच के दौरान विराट कोहली ने अपने डांस से बांधा समा Image Source : DESIGN

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बीते दिन मैच के दौरान इतने खुश नजर आए कि वो एक के बाद एक कई डांस करने लगे। विराट के कुछ वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो फील्डिंग के दौरान जमकर अपने डांस स्टेप्स दिखाते नजर आ रहे हैं। 

मैदान में खूब थिरके विराट

यह वीडियोज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए विश्व कप 2023 के मैच की है। बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता मैच में 243 रनों से जीत दर्ज की। इस दौरान विराट ने 49वां शतक लगाकर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया, जिसकी खुशी में वह मैदान में डांस करते नजर आ रहे हैं। 

पत्नी अनुष्का के गाने पर किया डांस

सबसे पहले बात करते है इस वीडियो की जिसमें विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के गाने 'ऐंवी ऐंवी' पर उनका हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके चहरे पर बीवी के गाने पर डांस करने की खुशी भी देखते ही बन रही है। 

शाहरुख के स्टेप को किया काॅपी

वहीं इसके अलावा विराट का एक और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वह मैच के दौरान शाहरुख खान के गाने 'चलेया' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें  शाहरुख खान का हूक स्पेट करते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं विराट न सिर्फ इस गाने पर डांस ही कर रहे होते है बल्कि उन्हें इस गाने का लिप्सिंग भी करते हुए देखा जा सकता है। विराट कोहली का ये अंदाज फैंस को खूब पंसद आ रहा है। हर कोई उनकी इस अदा की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। 

विराट के लिए यादगार दिन

विराट कोहली के लिए 5 नवंबर 2023 का दिन काफी यादगार रहा। उनका जन्मदिन तो था ही और इस दिन शतक ठोककर उन्होंने इसे और खास बना दिया। वैसे तो विराट के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 79 शतक हो गए हैं लेकिन इस बार उन्होंने बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की है। वनडे में विराट का यह 49वां शतक था। उन्होंने इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक मारने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

 

दिवाली पार्टी में सारी हसीनाओं पर भारी पड़ी रवीना टंडन की लाडली, लहंगे में बिल्कुल हूर की परी लगीं राशा

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में नीता अंबानी और राधिका लगीं एक्ट्रेसेस से भी सुंदर, सास-बहू की जोड़ी ने लूट ली महफिल

'इंडियाज गॉट टैलेंट 10' के विनर बने अबूझमाड़ मलखंब, ट्रॉफी के साथ मिले इतने लाख रुपये इनाम और कार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन