1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हाउसफुल-5 के हीरो डिनो मोरिया के घर पर ईडी की रेड, बांद्रा इलाके में जांच कर रही टीम, जानें क्या है पूरा मामला

हाउसफुल-5 के हीरो डिनो मोरिया के घर पर ईडी की रेड, बांद्रा इलाके में जांच कर रही टीम, जानें क्या है पूरा मामला

 Reported By: Rajesh Kumar Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 06, 2025 11:23 am IST,  Updated : Jun 06, 2025 12:40 pm IST

हाउसफुल-5 के एक्टर और बॉलीवुड हीरो डिनो मोरिया के घर पर ईडी की रेड पड़ी है। शुक्रवार को ईडी की टीम डीनू के बांद्रा स्थित घर में पहुंची और जांच की जा रही है।

Dino Maurea- India TV Hindi
डीनू मौर्या Image Source : INSTAGRAM

हाउसफुल-5 के एक्टर और बॉलीवुड हीरो डिनो मोरिया के घर पर ईडी की रेड पड़ी है। शुक्रवार को ईडी की टीम डीनू के बांद्रा स्थित घर में पहुंची और जांच की जा रही है। डिनो मोरिया बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और सुपरहिट ग्लोबल मॉडल हैं। जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को मीठी नदी में कथित तौर पर 65 करोड़ रुपये की गाद निकालने के घोटाले के सिलसिले में मुंबई और केरल में 15 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की।

क्या है पूरा मामला?

छापेमारी में बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया, बीएमसी के सहायक अभियंता प्रशांत रामुगाड़े और कई ठेकेदारों के घर शामिल हैं। अभिनेता डिनो मोरिया से पहले ईओडब्ल्यू ने दो बार पूछताछ की थी। ईडी अब अवैध धन के प्रवाह का पता लगाने के लिए छापेमारी के दौरान जब्त किए गए वित्तीय दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की समीक्षा कर रहा है। छापेमारी में बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया, बीएमसी के सहायक अभियंता प्रशांत रामुगाड़े और कई ठेकेदारों के घर शामिल हैं। डिनो मोरिया से पहले ईओडब्ल्यू ने दो बार पूछताछ की थी। ईडी अब अवैध धन के प्रवाह का पता लगाने के लिए छापेमारी के दौरान जब्त किए गए वित्तीय दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की समीक्षा कर रहा है। ये तलाशी मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज किए गए एक मामले के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत धन शोधन जांच का हिस्सा है। ईओडब्ल्यू ने पहले बीएमसी अधिकारियों और ठेकेदारों सहित 13 व्यक्तियों पर नदी की सफाई के काम के लिए धोखाधड़ी से भुगतान में कथित संलिप्तता के लिए मामला दर्ज किया था, जो 2007 और 2021 के बीच कभी नहीं किया गया था। ईडी को संदेह है कि विशेष ड्रेजिंग उपकरण किराए पर लेने के टेंडरों में चुनिंदा आपूर्तिकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए हेरफेर किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को काफी नुकसान हुआ। मीठी नदी, जो मुंबई से होकर अरब सागर में गिरती है, लंबे समय से गाद निकालने और बाढ़ की समस्या से ग्रस्त है।

कौन हैं डिनो मोरिया?

डिनो मोरिया एक सुपरहिट ग्लोबल मॉडल और बॉलीवुड एक्टर हैं। डिनो ने बतौर मॉडलिंग ग्लैमर की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर एक्टिंग में खूब नाम कमाया। साल 1998 में आई फिल्म 'जंगली लव स्टोरी' नाम की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही इसी साल प्रीमियर हुई टीवी सीरीज 'कैप्टन व्योम' में भी काम किया। साल 1999 में आई फिल्म 'प्यार में कभी-कभी' फिल्म में भी काम किया। साल 2002 में आई फिल्म राज ने डिनो को बॉलीवुड का स्टार बना दिया। इस फिल्म में डिनो ने बिपाशा बासु के साथ रोमांटिक सीन्स दिए और हिट हीरो के तौर पर उभरे। उसके बाद अब तक 50 से ज्यादा फिल्मो और सीरियल्स में काम कर चुके हैं। 

फिल्म रिलीज के दिन ही पड़ी ईडी की रेड

बता दें कि डिनो मोरिया की फिल्म हाउसफुल-5 आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसी दिन उनके बांद्रा स्थित बंगले पर रेड पड़ी है। डिनो मोरिया हाउसफुल में बॉलीवुड सितारों के साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हाउसफुल-5 के प्रमोशन के दौरान भी डिनो को देखा गया है और बीटीएस वीडियोज में भी डीनू ने पोज दिए हैं। बीते दिनों अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान डिनो के साथ कई फोटो और वीडियो भी शेयर किए हैं। अब जल्द ही डिनो के घर पड़ी ईडी की रेड मामले में अपडेट आने वाले हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन