1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ek Villain Returns का रोमांटिक सॉन्ग 'दिल' हुआ रिलीज, एक घंटे में मिले इतने लाख व्यूज

Ek Villain Returns का रोमांटिक सॉन्ग 'दिल' हुआ रिलीज, एक घंटे में मिले इतने लाख व्यूज

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 08, 2022 12:38 pm IST,  Updated : Jul 08, 2022 12:38 pm IST

Dil New Song Ek Villain Returns: 'एक विलेन रिटर्न्स' का नया गाना रिलीज होते ही धूम मचा रहा है। गाने को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं।

Ek Villain Returns, Dil Song- India TV Hindi
Ek Villain Returns, Dil Song Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 'एक विलेन रिटर्न्स' का नया गाना रिलीज
  • रोमांटिक सीन से भरपूर है 'दिल' सॉन्ग का वीडियो
  • वीडियो को जमकर मिल रहे व्यूज

Dil New Song Ek Villain Returns: जॉन अब्राहम (John Abraham), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), दिशा पटानी (Disha Patani) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद किया गया, इसके बाद फिल्म के सॉन्ग 'गलियां रिटर्न्स' को भी तारीफें मिलीं। इसी बीच अब फिल्म का नया गाना 'दिल' यूट्यूब पर रिलीज होते ही छा गया है। 

एक घंटे में 7 लाख से ज्यादा व्यूज   

यह सॉन्ग 'दिल' (Dil) लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे रिलीज हुए एक घंटा ही हुआ है और इसे अब तक 7 लाख 55 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। गाने का वीडियो अर्जुन-तारा और जॉन-दिशा की रोमांटिक केमिस्ट्री वाले सीन्स से भरा हुआ है। गाने में मानसून के मौसम का जादू नजर आ रहा है। कहना गलत नहीं होगा कि 'दिल' सच में दिल को छू लेने वाला लव सॉन्ग है। 

राघव चैतन्य की आवाज का जादू 

रोमांटिक नंबर कौशिक-गुड्डू द्वारा रचित है, जिसे राघव चैतन्य ने गाया है और कुणाल वर्मा ने लिखा है। जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' 29 जुलाई 2022 को दुनिया भर में रिलीज होगी। यह फिल्म मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज और बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।

इसे भी पढ़ें- 

Priyanka Chopra कर रहीं मदरहुड एंजॉय, बेटी मालती के साथ शेयर की तस्वीर

Khuda Hafiz Chapter 2 Movie Review: टिकट बुक करने से पहले जानें कैसी है फिल्म

Mouni Roy ने ब्लू बिकिनी पहन दिए ऐसे पोज, बोल्ड लुक पर फिदा हुए लोग

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन