1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमरान हाशमी का नया लुक देख आएगी 'जन्नत 2' की याद, अब साउथ फिल्मों में चलेगा चॉकलेटी बॉय का जादू

इमरान हाशमी का नया लुक देख आएगी 'जन्नत 2' की याद, अब साउथ फिल्मों में चलेगा चॉकलेटी बॉय का जादू

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 15, 2024 06:00 pm IST,  Updated : Feb 15, 2024 06:10 pm IST

एक्टर इमरान हाशमी जल्द ही साउथ स्टार आदिवि शेष के साथ नजर आने के लिए तैयार हैं। दोनों एक साथ फिल्म 'गुडाचारी 2' में दिखेंगे। फिल्म से इमरान हाशमी का लुक भी सामने आ गया है। इसमें वो काफी यंग नजर आ रहे हैं।

Emraan Hashmi - India TV Hindi
इमरान हाशमी Image Source : INSTAGRAM

'टाइगर 3' फेम विलेन इमरान हाशमी अपने किरदारों में जान फूंकने के लिए जाने जाते हैं। रोमांटिक हीरो हो या विलेन वो हर रोल में छा जाते हैं। अपनी अदाओं और कमाल की एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले इमरान हाशमी अब जल्द ही साउथ इंडस्ट्री में कदम जमाने वाले है। साल 2024 में एक्टर का नया लुक सामने आया है, जो बिल्कुल 'जन्नत 2' वाले इमरान हाशमी के लुक से मेल खा रहा है। अपकमिंग फिल्म में भी इमरान हाशमी का फेस काफी लीन लग रहा है और बियर्ड और हेयर स्टाइल भी काफी हद तक एक जैसी ही है। एक्टर इमरान हाशमी ने गुरुवार को घोषणा की कि वह आदिवि शेष स्टारर अपकमिंग स्पाई एक्शन थ्रिलर 'गुडाचारी 2' (जी2) में शामिल हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर छाया इमरान का लुक

इमरान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की जिस पर लिखा है 'मिशन में आपका स्वागत है इमरान हाशमी।' पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, 'मिशन शुरू होता है। सबसे बड़ी स्पाई फ्रेंचाइजी को एक ब्लॉकबस्टर एडिशन मिला है। हमेशा से सेंसेशनल रहे इमरान हाशमी मिशन जी2 पर हैं। वह अपनी उपस्थिति से सभी के दिलों पर राज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं... शूटिंग जारी है।' उसी के बारे में बात करते हुए, इमरान ने कहा, 'जी2 के कलाकारों में शामिल होना वास्तव में रोमांचक है। स्क्रिप्ट आकर्षक है और मैं इस स्पाई थ्रिलर का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं।'

आदिवि ने जाहिर की खुशी

घोषणा को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अदिवी ने लिखा, 'शानदार... इमरान हाशमी का जी2 यूनिवर्स में स्वागत है, आपके साथ काम करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता सर... यह शानदार होने वाला है।' आदिवि ने आगे कहा, 'मैं जी2 के लिए इमरान हाशमी के साथ काम करने के लिए रोमांचित हूं। उनकी उपस्थिति निस्संदेह फिल्म में एक नया आयाम लाएगी।'

Adivi sesh, emraan hashmi
Image Source : INSTAGRAMआदिवि शेष का रिएक्शन।

इस फिल्म में आएंगे नजर

'टाइगर 3' में एक खतरनाक भूमिका निभाने वाले अभिनेता इमरान हाशमी आगामी जासूसी एक्शन थ्रिलर 'गुडाचारी 2' में नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, 'ऐसा कहा जा रहा है कि इमरान हाशमी पैन-इंडिया फिल्म में आदिवि शेष के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। इमरान को समानांतर लीड के रूप में देखा जाएगा। चर्चा है कि वह इसमें नकारात्मक भूमिका नहीं निभा रहे हैं। फिल्म के निर्माता इस कोलैबोरेशन को लेकर काफी उत्साहित हैं। मेकर्स को लगता है कि इमरान के जुड़ने से फिल्म की पकड़ देशभर में बनेगी।  

इन सितारों के साथ करेंगे काम

आदिवि शेष ने इस फिल्‍म के प्रीक्वल 'गुडाचारी' में अभिनय किया। यह फिल्‍म ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी थी। अब जैसे-जैसे सीक्वल के रिलीज की बात सामने आ रही है, एक प्रमुख बॉलीवुड अभिनेता और एक साउथ स्टार के साथ काम करने से लोगों के बीच रोमांच बढ़ रहा है। सीक्वल का लक्ष्य पहले भाग की सफलता को आगे बढ़ाना और 'गुडाचारी' फ्रेंचाइजी को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। शशि किरण टिक्का द्वारा निर्देशित 2018 की तेलुगू फिल्म 'गुडाचारी' में शोभिता धूलिपाला, जगपति बाबू और प्रकाश राज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस बार इसमें इमरान के साथ नसीरुद्दीन शाह, विजय राज समेत अन्य लोग नजर आएंगे।

इन फिल्मों में आए थे नजर

बता दें, इमरान हाशमी आखिरी बार 'टाइगर 3' में विलेन की भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में वो सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ दिखे थे। इससे पहले एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सेल्फी' में भी दिखे थे। ये फिल्म फ्लॉप रही थी।

ये भी पढ़ें: दुल्हन बनीं सारा अली खान ने उतारी पापा सैफ की नकल, वायरल वीडियो दिलाएगा 'दिल चाहता है' की याद

BARC TRP: 'अनुपमा' के ताज को खतरा, 'झनक' ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की निकाली हवा, अब इस शो की बारी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन