1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर बंगाली एक्ट्रेस Aindrila Sharma का निधन, लंबे वक्त से थीं बीमार

मशहूर बंगाली एक्ट्रेस Aindrila Sharma का निधन, लंबे वक्त से थीं बीमार

 Published : Nov 20, 2022 04:36 pm IST,  Updated : Nov 20, 2022 04:36 pm IST

Aindrila Sharma: मनोरंजन जगत से बुरी खबर सामने आ रही है। पॉपुलर बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का निधन हो गया है।

Aindrila Sharma instagram- India TV Hindi
Aindrila Sharma Image Source : AINDRILA SHARMA INSTAGRAM

Aindrila Sharma: पॉपुलर बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार ब्रेन स्ट्रोक और कार्डियेक अरेस्ट के चलते कोलकाता के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई। लंबे समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। वह कोमा में थीं। 

बता दें फैंस इस खबर को सुनने के बाद से ही बेहद दुखी हैं। खबरों के अनुसार उन्हें वेंटिलेटर के सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन रविवार को एंड्रिला जिंदगी की जंग जीत नहीं पाई। बीते 1 नवंबर को एंड्रिला शर्मा को ब्रेन स्ट्रोक आया था। इसके बाद एंड्रिला शर्मा की हालात बिगड़ी गई और उनके अस्पताल में भर्ती कराया गया। 14 नवंबर को हॉस्पिटल में एंड्रिला को एक साथ कई कार्डियेक अरेस्ट आए, जिस कारण एंड्रिला की तबीयत और ज्यादा खराब हो गई।

Isha Ambani: नाना-नानी बने मुकेश-नीता अंबानी, बेटी ईशा अंबानी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

2 बार हुआ था कैंसर

एंड्रिला को 2 बार कैंसर भी हो चुका था। एंड्रिला शर्मा बंगाली सिनेमा की जानी-मानी कलाकार हैं और ओटीटी के भी कई शो वो कर चुकी हैं। एंड्रिला शर्मा बंगाली सिनेमा में ज्यादा नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'झूमर' से की थी। एंड्रिला ने हाल ही में 2 OTT प्रोजेक्ट्स भी किए हैं।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन