1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. घर का रेनोवेशन कराते-कराते गई एक्टर की जान, गिरने से टूटी हड्डी-पसली, हुई मौत

घर का रेनोवेशन कराते-कराते गई एक्टर की जान, गिरने से टूटी हड्डी-पसली, हुई मौत

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 30, 2025 08:29 am IST,  Updated : Nov 30, 2025 08:29 am IST

निकी, रिकी, डिकी और डॉन जैसे निकेलोडियन शो में अपने काम के लिए प्रसिद्ध टोनी जर्मेनो का 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अपने घर का रेनोवेशन कराते वक्त टोनी एक हादसे का शिकार हो गए, जिसमें उनकी जान चली गई।

tony germano- India TV Hindi
टोनी जर्मेनो Image Source : INSTAGRAM/@TONYGERMANO

मशहूर ब्राजीलियाई अभिनेता टोनी जर्मेनो अब इस दुनिया में नहीं रहे। टोनी को निकेलोडियन शो जैसे निकी, रिकी, डिकी एंड डॉन, गो, डॉग, गो! और अन्य में अपनी वॉइस परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते थे का ब्राजील के साओ पाउलो में अपने घर में निधन हो गया। टोनी ने 55 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। टोनी जर्मेनो अपने घर पर रेनोवेशन करा रहे थे, इसी दौरान वह एक हादसे का शिकार हो गए, जिसमें उन्हें कई गंभीर चोटें आई थीं। वह अपनी चोटों से चोटों से उबर नहीं पाए और इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह गए।

टोनी जर्मेनो के बारे में

टोनी जर्मेनो ब्राजील के एक जाने-माने वॉइस-ओवर आर्टिस्ट, एक्टर और कॉमेडियन थे। अपने अभिनय करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रसिद्ध प्रोजेक्ट्स में काम किया। उनके उल्लेखनीय प्रदर्शनों की बात करें तो अस नुप्सियास डे ड्रैकुला (2018), लेबिरिंथ ऑफ लॉस्ट बॉयज (2025) और एन अनफॉरगेटेबल ईयर: ऑटम (2023) शामिल हैं। उन्होंने एलेना ऑफ एवलॉर और द मपेट्स जैसी प्रोजेक्ट्स में भी अपनी आवाज दी है।

टोनी जर्मेनो का 55 की उम्र में निधन

स्थानीय मीडिया आउटलेट्स फोल्हा डे साओ पाउलो और ओ एस्टाडो डे साओ पाउलो के अनुसार, टोनी जर्मेनो साओ पाउलो स्थित अपने घर में रेनोवेशन के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के समय वह ब्राजील में अपने माता-पिता के घर पर रह रहे थे, जहां रेनोवेशन कार्य के दौरान उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और गिर गए। अभिनेता के एक रिप्रेजेंटेटिव ने पब्लिकेशन से इस बारे में बात करते हुए कहा, "हमें बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि अभिनेता और वॉइस ओवर आर्टिस्ट टोनी जर्मेनो का निधन हो गया। टोनी अपने घर पर गिर गए, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, वह अपनी चोटों से उबर नहीं पाए और उनका निधन हो गया।"

मिगुएल फलाबेला ने दी श्रद्धांजलि

ब्राजीलियाई एक्टर मिगुएल फलाबेला ने टोनी जर्मेनो के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए, उन्होंने अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "टोनी जर्मेनो अपने साथियों की गर्मजोशी भरी तालियों के साथ इस दुनिया को अलविदा कह गए। एक बेदाग पेशेवर, एक प्यारे दोस्त, एक प्रतिभाशाली अभिनेता - मुझे उनके साथ कई प्रस्तुतियों में काम करने का सौभाग्य मिला, जैसे कि एनी और मैन ऑफ ला मंचा, आदि। डियर फ्रेंड, आप हमेशा याद आएंगे।"

ये भी पढ़ेंः नए विवाद में उलझे रणवीर सिंह, 'कांतारा' में दिखाई देवी को बता दिया 'फीमेल भूत', अब मचा बवाल

Tere Ishq Mein: दूसरे दिन तूफान बनी धनुष-कृति सेनन की फिल्म, कर डाली बंपर कमाई, जानें कितना रहा कलेक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन