1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महादेव के रोल में छाए अक्षय कुमार,‘ओह माय गॉड 2’ के लिए फैंस ने कहा उम्मीद से ज्यादा अच्छी है फिल्म

महादेव के रोल में छाए अक्षय कुमार,‘ओह माय गॉड 2’ के लिए फैंस ने कहा उम्मीद से ज्यादा अच्छी है फिल्म

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Aug 11, 2023 03:13 pm IST,  Updated : Aug 11, 2023 04:05 pm IST

OMG 2 फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के रोल में हैं जिसे फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। फिल्म को फैंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं पंकज त्रिपाठी , यामी गौतम के किरदार की भी फैंस खूब सराहना कर रहे हैं।

Akshay Kumar Pankaj Tripathi- India TV Hindi
Akshay Kumar pankaj Tripathi Oh MY God 2 pic Image Source : INSTAGRAM

आज 11 अगस्त को ‘ओह माय गॉड 2’ फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। काफी लंबे वक्त से दर्शक इस फिल्म की प्रतीक्षा में थे, लगातार फिल्म सुर्खियां बटोर रही थी। फिल्म के ट्रेलर से लेकर टीजर तक को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। वहीं अब फिल्म को लेकर भी फैंस के बीच गजब की दीवानगी दिख रही है। ऐसा हम उनके हाउसफुल शोज को देखकर कह रहे हैं। 

अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ ने सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री मारी है। लोग कतारों में खड़े रहकर फिल्म की टिकट खरीदने का इंतजार कर रहे हैं। आप भी अगर अक्की की फिल्म देखने का मन बना चुके हैं, तो आइये उससे पहले हम आपको उनकी इस मूवी को देख चुके लोगों की राय बता देते हैं। 

 

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

जिस किसी ने भी अक्षय कुमार की ये फिल्म देखी है उन्हें इस फिल्म की स्टोरी काफी पंसद आ रही है। ज्यादातर लोग OMG 2 की कहानी को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। तो वहीं उससे ज्यादा फैंस महादेव के रोल में अक्षय को पंसद कर रहे हैं। लोगों को उम्मीद नहीं थी कि ‘ओह माय गॉड 2’ फिल्म में खिलाड़ी कुमार की परफॉर्मेंस उन्हें इतनी ज्यादा पंसद आएगी। अक्षय के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी , यामी गौतम और अरुण गोविल के रोल को भी खूब पंसद किया जा रहा है । इनके परफॉर्मेंस भी फैंस को काफी धमाकेदार लग रही है।

फैंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स

बता दें कि ‘ओह माय गॉड 2’ में जहां अक्षय महादेव के किरदार में हैं तो वहीं  पंकज त्रिपाठी ने कांति शरण मुद्गल का किरदार निभाया है, जिसकी भगवान शिव में अटूट आस्था है। वहीं यामी गौतम वकील संजना त्रिपाठी के कैरेक्टर में नजर आईं हैं। फिल्म में वो कांति शरण के खिलाफ कोर्ट में केस लड़ती हुई देखी जाती हैं। वहीं अरुण गोविल ने इस फिल्म में भगवान राम के किरदार में अहम भूमिका निभाई है। मूवी की कहानी पर रिएक्ट करते हुए लोगों ने कहा है कि फिल्म हर किसी को देखनी चाहिए। OMG 2 उम्मीद से ज्यादा अच्छी फिल्म है। फिल्म की स्टोरी लाइन हो या डायरेक्शन सब कुछ काफी बेहतरीन है। कई लोगों ने फिल्म को अभी से ही ब्लॉकबस्टर तक बता दिया है। ओवरऑल देखा जाए तो अक्षय की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ को फैंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है ।

 

Gadar 2 Twitter review: क्या सनी देओल की 'गदर 2' का फैंस पर चला जादू? ट्विटर पर मिल रहे ऐसे-ऐसे रिएक्शन

अजय देवगन की ऑन स्क्रीन बेटी इशिता दत्ता के बेटे का हुआ नामकरण, शेयर की सेरेमनी की झलकियां

Jacqueline Fernandez के जन्मदिन पर जेल से आया प्यार भरा पैगाम, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने 'अपनी बोम्मा' के लिए फिर लुटाया प्यार

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन