1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ब्रेकअप अफवाहों पर लगा ताला, फराह खान ने वीडियो दिखाकर की बोलती बंद

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ब्रेकअप अफवाहों पर लगा ताला, फराह खान ने वीडियो दिखाकर की बोलती बंद

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 09, 2024 08:13 am IST,  Updated : Jan 09, 2024 08:13 am IST

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की अफवाहों के बीच एक वीडियो फराह खान ने साझा किया है। ये वीडियो 'झलक दिखलाजा 11' के सेट से सामने आया है। इसे देखने के बाद पूरी तरह से अफवाहों पर विराम लग गया है।

Arjun kapoor, Malaika, Farah Khan- India TV Hindi
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और फराह खान। Image Source : INSTAGRAM

फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ न कुछ नई अपडेट फैंस संग साझा करती रहती हैं। इन दिनों वो टीवी शो 'झलक दिखलाजा 11' में बतौर जज नजर आ रहीं हैं। अरशद वारसी और मलाइका अरोड़ा के जज हैं। इसी शो के सेट से फराह खान इन दिनों अपडेट साझा कर रही हैं। बीते दिन उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके बाद उनकी साथी मलाइका अरोड़ा के अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप रूमर्स पर पूरी तरह ताला लग गया है। अब वीडियो में फराह खान ने ऐसा क्या दिखाया, ये आपको विस्तार से बताते हैं। 

फराह ने दिखाया वीडियो

दरअसल, टीवी शो 'झलक दिखलाजा 11' के सेट पर इन सितारों का काफी लंबा दिन बीत रहा है। ऐसे में इन्हें खाना भी सेट पर ही खाना पड़ता है। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने सभी को अपनी वैनिटी वैन में खाना खिलाया। ये खाना मलाइका नहीं बल्कि अर्जुन कपूर के घर से आया था। वीडियो में फराह खान अलग-अलग प्रकार का खाना दिखाते हुए कहती हैं कि ये सब अर्जुन कपूर के घर से आया है और इसे मलाइका ने खुद अपने हाथों से अर्जुन कपूर को फोन करके मंगावाया है। लजीज खाने के लिए फराह खान अपने दोस्त अर्जुन कपूर को धन्यवाद भी कहती हैं। साथ ही फराह दिखाती हैं कि ये खाना कौन-कौन एंजॉय कर रहा है। खाना खाने वालों में धनश्री के पति युजवेंद्र चहल, रित्विक धनजानी, रवीना टंडन और सिद्धार्थ नजर आए। साथ ही मलाइका भी प्लेट में खाना लेकर सोफे पर बैठी दिखीं। 

मलाइका-अर्जुन ने दिया फराह को प्री-बर्थडे गिफ्ट

इस वीडियो के कैप्शन में फराह खान ने लिखा, 'झलक दिखलाजा शूट पर प्री बर्थडे सेलिब्रेशन, ऐसे दोस्त पाकर बहुत अच्छा लगा जिन्होंने आज मुझे बिगाड़ दिया.. मेरे लिए दोपहर के भोजन का आयोजन करने के लिए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को धन्यवाद। मेरे लिए एक विशेष व्यंजन लाने के लिए  रवीना टंडन को धन्यवाद। अधिकतर खाने को खत्म करने के लिए रित्विक और युजवेद्र चहल को धन्यवाद। 

यहां देखें वीडियो

अफवाहों पर लगा ब्रेक

बता दें, हाल में ही खबरें आई थीं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का कुछ महीने पहले ही ब्रेकअप हो गया। इस पर न मलाइका और न ही अर्जुन ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी। इस अफवाह के सामने आने के बाद ही दोनों को एक शादी फंक्शन में साथ देखा गया। साथ मलाइका ने अर्जुन कपूर का एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसके बाद ही जाहिर होने लगा था कि कपल के बीच सब ठीक है। अब इसी बीच फराह खान ने भी ये वीडियो पोस्ट कर के पूरी तरह से इस मामले पर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है। 

ये भी पढ़ें: IMDb ने इस फिल्म को बताया साल 2023 की बेस्ट फिल्म, 9.2 रेटिंग के साथ दुनियाभर में छाए विक्रांत मैसी

कॉकरोच से डरते हैं फरहान अख्तर, जानिए उनसे जुड़ी कुछ ऐसी ही मजेदार बातें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन