1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'योद्धा' के टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने छुड़ाए दुश्मनों के छक्के, दिशा पटानी का भी दिखा दमदार अंदाज

'योद्धा' के टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने छुड़ाए दुश्मनों के छक्के, दिशा पटानी का भी दिखा दमदार अंदाज

 Published : Feb 19, 2024 02:51 pm IST,  Updated : Feb 19, 2024 02:51 pm IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'योद्धा' को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। इसी बीच हाल ही में एक्टर के फिल्म का टीजर रिलीज हो गया, जिसमें सिद्धार्थ ताबड़तोड़ एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं।

Sidharth Malhotra - India TV Hindi
'योद्धा' के टीजर में सिद्धार्थ मल्‍होत्रा ने छुड़ाए दुश्मनों के छक्के Image Source : DESIGN

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म 'योद्धा' का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के नाम से ही साफ पता चल रहा है कि इसमें कमाल के एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाला है। तभी तो फैंस इस फिल्म की रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का टीजर शेयर कर दिया है, जिसे देख फैंस के बीच खलबली मच गई है।

कैसा है फिल्म का टीजर?

'योद्धा' के टीजर में सिद्धार्थ ताबड़तोड़ एक्शन और फाइट करते दिखाई दे रहे हैं। टीजर की शुरुआत एक प्लेन के हाईजैक से होती है। जहां धांसू स्टाइल में सिद्धार्थ मल्होत्रा  कमांडो के तौर पर एंट्री लेते हैं, और फिर दुश्मनों के पसीने छुड़ाते नजर आते हैं। वहीं 'योद्धा' के टीजर में जहां एक तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा आतंकियों के साथ जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दिशा पाटनी इसमें एयर होस्टस के किरदार में नजर आती हैं। हालांकि टीजर में उनकी सिर्फ एक झलक ही देखने को मिलती है। लेकिन एक्ट्रेस की वह एक झलक ही इतनी दमदार है कि एक्ट्रेस के किरदार को जानने की एक्साइटमेंट बढ़ा रही है।फिल्म के टीजर ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है। फैंस 'योद्धा' के टीजर को काफी पंसद कर रहे हैं। 

कब रिलीज होगी फिल्म?

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' के टीजर को देखने के बाद अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'योद्धा' 15 मार्च 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा दिशा पटानी और राशि खन्ना भी हैं। धर्मा प्रोडक्शन फिल्म 'योद्धा' हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान द्वारा निर्मित है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो योद्धा फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी है।

ये भी पढ़ें:

छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी लेकर आ रहे हैं रितेश देशमुख, फिल्म के नाम का किया एलान

हॉलीवुड स्टार जॉन सीना भी हैं शाहरुख खान के दीवाने, विदेशी एक्सेंट में गाते दिखे किंग खान का ये गाना

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन