1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आर माधवन की फिल्म Adhirshtasaali का पहला लुक जारी, जीडी नायडू के जीवन पर बनी है कहानी

आर माधवन की फिल्म Adhirshtasaali का पहला लुक जारी, जीडी नायडू के जीवन पर बनी है कहानी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 03, 2024 01:58 pm IST,  Updated : Nov 03, 2024 01:58 pm IST

आर माधवन की फिल्म Adhirshtasaali का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। आर माधवन ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। ये फिल्म जीडी नायडू की असल जिंदगी की कहानी है।

R Madhvan- India TV Hindi
आर माधवन Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने अपनी फिल्म Adhirshtasaali का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। रविवार को माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मुजे अपनी अपमिंग फिल्म Adhirshtasaali का पहला लुक शेयर करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। डायरेक्टर मिथरान जवाहर की ये फिल्म मेरे दिल के काफी करीब रही है और इसे करने का यादगार अनुभव रहा है।' माधवन इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे हैं। माधवन के साथ मैडोना सेबेस्टियन, राडिका सरथकुमार, और साई धंसिका जैसे बड़े एक्टर अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। 

भारत के एडिसन कहे जाने वाले साइंटिस्ट के जीवन पर बनी है फिल्म

आर माधवन की इस फिल्म को मिथरान जवाहर ने डायरेक्ट किया है। डायरेक्टर जवाहर को धनुष के साथ फिल्मों के लिए पहचाना जाता है। जवाहर ने धनुष के साथ कई फिल्में की हैं। इतना ही नहीं जवाहर ने अपना डायरेक्टोरल डेब्यू भी धनुष की फिल्म के साथ ही किया था। अब ये भारत  के एक दिग्गज वैज्ञानिक रहे जीडी नायडू की जिंदगी पर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में आर माधवन ने लीड रोल निभाया है। जीडी नायडू को भारत का एडिसन भी कहा जाता है। जीडी नायडू एक बड़े साइंटिस्ट रहे हैं। 

कौन हैं जीडी नायडू? जिनकी बॉयोग्राफी है फिल्म

जीडी नायडू एक शिक्षक, वैज्ञानिक और सफल उद्यमी रहे हैं। नायडू ने अपने ज्ञान और करियर को मानवता की भलाई के लिए इस्तेमाल किया है। 1950 में भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरष्कार जीतने वाले भारत के वैज्ञानिक सीवी रमन ने नायडू के लिए कहा था, 'अगर मुझे अपनी कलम से नायडू का शब्द चित्र खींचने को कहा जाए तो मैं भी उतना न्याय नहीं कर पाऊंगा। उन्होंने अविष्कारों का एक बेड़ा बना दिया है। इसमें खास बात ये है कई क्षेत्रों में उन्होंने ऐसा करके दिखाया है।' जीडी नायडू को इलेक्ट्रिक मोटर से लेकर खेती के तमाम संसाधनों के आविष्कार का पुरोधा माना जाता है। अब बड़े पर्दे पर ये कहानी जल्द ही आने वाली है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन