1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीतीश कुमार हिजाब विवाद पर भड़कीं एक्ट्रेस सना खान, बोलीं- 'मुझे इतना गुस्सा चढ़ा कि...'

नीतीश कुमार हिजाब विवाद पर भड़कीं एक्ट्रेस सना खान, बोलीं- 'मुझे इतना गुस्सा चढ़ा कि...'

 Published : Dec 18, 2025 10:58 pm IST,  Updated : Dec 19, 2025 03:19 pm IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो ने हलचल मचा दी, जिसमें उन्होंने इवेंट में एक मुस्लिम डॉक्टर को अवॉर्ड देते समय उनका हिजाब खींच दिया था। अब, पूर्व एक्ट्रेस सना खान ने इस घटना पर रिएक्ट किया है।

Sana Khan- India TV Hindi
सना खान और नीतीश कुमार Image Source : INSTAGRAM/@SANAKHAAN21, PTI IMAGE

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है, जिसमें उन्होंने पटना में एक इवेंट में एक मुस्लिम डॉक्टर को अवॉर्ड देते समय उनका हिजाब खींच दिया था। अब, बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस सना खान ने इस घटना पर रिएक्ट करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। सना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार की इस हरकत को शर्मनाक बताया।

नीतीश कुमार हिजाब विवाद पर बोलीं सना खान

वीडियो सना खान ने कहा, 'कुछ दिन पहले जब हमारे सम्मानित नेता हमारी एक हिजाबी बहन को सर्टिफिकेट दे रहे थे, जिसका चेहरा हिजाब से ढका हुआ था, मुझे नहीं पता कि उन्हें क्या हुआ कि उनके लिए लड़की का चेहरा देखना जरूरी हो गया और हिजाब हटा दिया। उन्होंने उसके चेहरे से नकाब खींचा, लेकिन हैरानी की बात है कि उनके पीछे खड़े लोग बेवकूफों की तरह हंस रहे थे। यह शर्मनाक है। वीडियो देखकर मुझे उन्हें थप्पड़ मारने का मन किया। यह देखकर मुझे बहुत गुस्सा आया। हर लड़की को यह देखकर गुस्सा आना चाहिए।' सना ने वीडियो में आगे देश में लड़कियों की सुरक्षा पर भी बात की है। पूर्व एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राखी सावंत का हिजाब विवाद पर फूटा गुस्सा

हालांकि, कई मशहूर हस्तियों ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन राखी सावंत और जावेद अख्तर ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया। राखी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार से लड़की से माफी मांगने को कहा था। वीडियो में राखी ने कहा था, 'एक मुस्लिम औरत को आप अवॉर्ड दे रहे हैं बुलाकार, उसको सम्मान दे रहे हैं, उसको इज्जत दे रहे हैं। आपको क्या थोड़ा भी ज्ञान नहीं है, पांच पैसे का? इस्लाम में एक औरत, नकाब पहन कर जाती है। कुरान-ए-पाक में लिखा है। उसके नकाब को उसके अबाया को कोई हाथ नहीं लग सकता।'

जावेद अख्तर ने हिजाब विवाद पर दी प्रतिक्रिया

गुरुवार को जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, 'जो लोग मुझे थोड़ा-बहुत भी जानते हैं, वे जानते हैं कि मैं पर्दे की पारंपरिक सोच के कितना खिलाफ हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं किसी भी तरह से वह स्वीकार कर सकता हूं जो श्री नीतीश कुमार ने एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के साथ किया है। मैं इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं। श्री नीतीश कुमार को उस महिला से माफी मांगनी चाहिए।'

ये भी पढ़ें-

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई स्थित घर पर पड़ी इनकम टैक्स की रेड

आराध्या के एनुअल फंक्शन में ऐश्वर्या राय का हाथ थामे पहुंचे अभिषेक बच्चन, बिग बी भी साथ आए नजर

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन