1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का और विराट के बेटे अकाय होली के रंग में रंगने को हैं तैयार, इन सेलेब्स के बच्चे भी मनाएंगे पहली होली

अनुष्का और विराट के बेटे अकाय होली के रंग में रंगने को हैं तैयार, इन सेलेब्स के बच्चे भी मनाएंगे पहली होली

 Published : Mar 24, 2024 06:15 am IST,  Updated : Mar 24, 2024 06:15 am IST

इस साल 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा, जिसको लेकर लोगों पर इसका खुमार चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं ये होली बाॅलीवुड के कुछ सेलेब्स के लिए बेहद खास होने वाली हैं क्योंकि ये होली उनके बच्चों की पहली होली है।

Holi 2024- India TV Hindi
इन सितारों के बच्चे मनाएंगे पहली होली Image Source : X

होली का त्योहार आने में बस दो दिन बचा है। आम से लेकर खास तक इस त्योहार की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बॉलीवुड में भी रंगो के इस त्योहार को खूब जोर-शोर से मनाया जाता है। कई सितारे अपने घर पर भव्य होली पार्टी का आयोजन करते हैं। वहीं कई सेलेब्स के लिए ये होली बेहद खास होने वाली है। क्योंकि ये सेलेब्स अपने बच्चों के साथ पहली होली मनाने वाले हैं। देखिए कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल। 

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में फरवरी में दूसरी बार माता-पिता बने हैं। कपल को एक बेटा हुआ है, जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है। बेटी वामिका के बाद बेटे के जन्म से विराट-अनुष्का की फैमिली कंपलीट हो गई है। वहीं कपल अकाय के साथ पहली होली मनाने वाले हैं।  

विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर 

अभिनेता विक्रांत मैसी और शीतल भी हाल ही में माता-पिता बने हैं।दोनों ने बीते महीने फरवरी में अपनी पहली संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया है, जिसका नाम उन्होंने वरदान रखा है। अपने बेटे के साथ विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर भी पहली होली मनाएंगे। 

इशिता दत्ता-वत्सल सेठ

'दृश्यम' फेम इशिता दत्ता और एक्टर वत्सल सेठ ने 19 जुलाई 2023 को बेबी ब्वॉय का स्वागत किया, जिसका नाम कपल ने वायु रखा है। ये कपल भी अपने बेटे के साथ पहली होली मनाने के लिए तैयार हैं। 

 स्वरा भास्कर-फहाद अहमद 

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के घर 25 सितंबर को किलकारियां गूंजी थी। कपल के घर बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने ‘राबिया रमा अहमद’ रखा है। राबिया भी  मम्मी-पापा संग अपनी पहली होली का मनाएंगी।

राम चरण-उपासना कामिनेनी 

राम चरण और उपासना कामिनेनी ने 20 जून 2023 को अपनी बेटी का स्वागत किया था। ऐये में ये कपल भी अपनी बेटी के साथ पहली बार रंगो का त्योहार मनाएंगे। 

इलियाना डिक्रूज

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने बीते साल 1 अगस्त 2023 में बेटे KOA PHOENIX DOLAN का स्वागत किया था। ऐसे में इलियाना भी अपने बेटे संग पहली होली धूमधाम से मनाने वाली हैं। 

गौहर खान-जैद दरबार 

गौहर खान और जैद दरबार ने 10 मई 2023 को अपनी पहली संतान का स्वागत किया था। गौहर खान ने अपने बेटे का नाम 'जेहान' रखा है। गौहर के उनके बेटे संग ये पहली होली बेहद ही खास होने वाली है।

पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे

टीवी की पॉपुलर जोड़ी पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे बीते साल जुलाई में माता-पिता बने हैं। पंखुड़ी ने 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इस साल बच्चों के साथ कपल की पहली होली है। 

ये भी पढ़ें:

'भूल भुलैया 3' में Kartik Aaryan की एंट्री से उड़ जाएगी नींद, 1000 डांसर संग धमाक करेंगे 'रूह बाबा'

बंगाली अभिनेता पार्थसारथी देब का हुआ निधन, 68 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन