Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी तक, नवरात्रि के ये हिट सॉन्ग गरबा नाइट की बढ़ाएंगे रौनक

बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी तक, नवरात्रि के ये हिट सॉन्ग गरबा नाइट की बढ़ाएंगे रौनक

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Oct 15, 2023 11:06 am IST, Updated : Oct 15, 2023 11:06 am IST

फेस्टिव सीजन में नवरात्रि के पर्व का जश्न पूजा के अलावा गरबा खेलकर भी बनाया जाता है। नवरात्रि के उत्सव की प्लेलिस्ट में आप गरबा नाइट को और भी शानदार बनने के लिए कुछ बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी तक के इन गानों पर झूम सकते हैं।

NAVRATRI GARBA HITS Songs- India TV Hindi
Image Source : X नवरात्रि गरबा सॉन्ग

हिंदू धर्म में नवरात्रि का अलग-अलग महत्व होता है। 15 अक्टूबर 2023 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की विधिपूर्वक उपासना की जाती है। वहीं कुछ लोग नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक गरबा खेलकर इस पर्व का धूमधाम से जश्न बनाते हैं। हर साल कई तरह इस साळ भी बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी तक के धमाकेदार गरबा सॉन्ग पर थिरकने के लिए तैयार हो जाए। नवरात्रि में डांडिया के स्पेशल प्रोग्राम में इन गानों को प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। 

उड़ी उड़ी जाए 

'उड़ी उड़ी जाए' बॉलीवुड के शानदार गानों में से एक हैं। इस गानें के हर बीट्स पर आप गरबा कर सकते हैं। इस गानें को सुनकर कोई भी थिरकने लगेगा। इस गाने पर आप डांडिया के अलावा डांस भी कर सकते हैं। इस गाने के चार्म को देखते हुए नवरात्रि प्लेलिस्ट में यह गाना आप रख सकते हैं।

शुभारंभ
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'काय पो छे' का हिट गाना जो आज लोग सुनना पसंद करते हैं। डांडिया या गरबा सॉन्ग के अलावा इस गाने को हर उत्सव में बजा सकते हैं। बिना सोचे आप इस गाने को अपनी गरबा नाइट की लिस्ट में शमिल कर सकते हैं। यह गाना नवरात्रि प्लेलिस्ट में धमाका मचाने के लिए काफी है। 

नगाड़ा संग ढोल
ड्रम की एनर्जी के साथ इस गाने पर धमाकेदार गरबा करने के लिए तैयार हो जाए। गरबा प्लेलिस्ट में इस गाने का होने तो बनता है। गाने में दीपिका के गरबा डांस मूव्स देख आप भी इस बार डांस कर सकते हैं, लेकिन इस गाने पर डांडिया भी आराम से किया जाता सकता है। 

चोगाड़ा
एक और एनर्जेटिक ट्रैक जो गरबा नाइट के लिए बेस्ट ऑप्शन में से एक हैं। ये गाने जब से रिलीज हुआ तब से आज तक गरबा प्लेलिस्ट में हैं। डेफिनेटली गरबा नाइट के लिए इस सॉन्ग से बेहतर को कुछ हो ही नहीं सकता है। रोमांटिक वोकल्स बीट्स पर आप अपनी जोड़ी के साथ परफेक्ट गरबा और डांस कर सकते हैं। 

फूलवा से भरदे टोकरी मां
पवन सिंह का 'फूलवा से भरदे टोकरी मां' गाना हर साल गरबा नाइट में सुनने को मिलता है। वहीं इस बार भी आप इस गाने को गरबा प्लेलिस्ट में रख सकते हैं। 

गरबा अमेरिका में
भोजपुरी देवी गीत प गुजराती गरबा करने का मजा ही कुछ और है। 'गरबा अमेरिका में' को स्वस्ति पाण्डेय और मनीषा पाठक ने गया है। यह एक भजन है, जिसे भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा गरबा नाइट के समय बजाया जाता है।  

ये भी पढ़ें- 

MTV Roadies 19 के ग्रैंड फिनाले में आज होगा बड़ा धमाका, गैंग लीडर्स के टीम की बजेगी बैंड

Deepika Padukone के लेडी बॉस लुक ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, एक्ट्रेस की क्यूट स्माइल पर आया फैंस का दिल

अली फजल ओटीटी पर ही नहीं सिनेमाघरों में भी मचा चुके हैं तहलका, हर रोल में हो जाते हैं फिट

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement