1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गौहर खान ने Vinesh Phogat का रोते हुए वीडियो किया ट्वीट, कहा- पहलवानों के साथ ऐसा...

गौहर खान ने Vinesh Phogat का रोते हुए वीडियो किया ट्वीट, कहा- पहलवानों के साथ ऐसा...

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : May 05, 2023 09:40 am IST,  Updated : May 05, 2023 09:48 am IST

गौहर खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रेसलर प्रोटेस्ट से विनेश फोगाट का एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। जिसे देख किसी के भी आंखों से आंसू आ जाएंगे...

Gauahar Khan tweets video of wrestler Vinesh Phogat crying it break your heart amid in wfi chief bri- India TV Hindi
Gauahar Khan Image Source : GAUAHAR KHAN ON VINESH PHOGAT

Gauahar Khan On Vinesh Phogat: जंतर मंतर पर भारतीय पहलवानों का विरोध जगल कि आग की तरह फैल चुका है। यह विरोध पहलवानों (wrestlers protest) का विरोध नहीं अब एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। प्रदर्शनकारी पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के इस्तीफे की मांग की है। Wrestling Federation of India (WFI)  के अध्यक्ष पर सात महिला पहलवानों ने यौन शोषण (Sexual harassment) करने का आरोप लगाया गया है। बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियों ने पहलवानों को भारत का 'गौरव' बताते हुए उनका समर्थन किया है। इससे पहले उर्मिला मातोंडकर और पूजा भट्ट ने भी इस मुद्दे पर बात की थी। अब, एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) ने पहलवान विनेश फोगाट के विरोध प्रदर्शन को सपोर्ट करते हुए उनका रोने का एक भावनात्मक वीडियो ट्वीट किया।

गौहर खान ने किया ट्वीट -

खबरों के मुताबिक, बुधवार को कुछ पहलवानों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो गई, जिसमें दो पहलवानों को चोटें आईं। गौहर ने विरोध स्थल से विनेश और उसके साथी पहलवानों का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए उनके लिए न्याय की मांग की और लोगों से 'उनकी दुर्दशा सुनने' का आग्रह किया गौहर ने पहलवान विनेश फोगाट का सपोर्ट करते हुए पीटीआई को ट्वीट किया और इसे कैप्शन दिया, "अगर इससे आपका दिल नहीं दुखेगा, तो आप शायद इंसान नहीं हैं। इन एथलीटों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है, उनके साथ मारपीट की जा रही है, दुख की बात है !!!!! वे न्याय के लिए लड़ रहे हैं, कृपया उनकी बात सुनें! #indianwrestlers #pride।” 

विनेश फोगाट ने कहा -
पहलवान विनेश फोगाट ( Vinesh Phogat) का कहना है, "जिस तरह से उन्होंने हमें परेशान किया है, मैं नहीं चाहूंगी कि कोई एथलीट देश के लिए पदक जीते।" विनेश ने बुधवार रात मीडिया से बात की और कहा, "वह बृजभूषण, जिसने कई कुकर्म किए हैं, वह अपने घर में चैन से सो रहा है और यहां हमें सड़कों पर सोने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। क्या यही वह दिन है जब हम देश के लिए मेडल जीतकर लेकर आए थे।''

गौहर खान वर्कफ्रंट -
गौहर खान आखिरी बार वेब शो 'साल्ट सिटी' और शिक्षा मंडल (Salt City and Shiksha Mandal) में नजर आई थीं। 

ये भी पढ़ें-

यश राज फिल्म्स में एक साथ नजर आएंगी बॉलीवुड की ये सुपर हॉट एक्ट्रेस, फैंस ने फिल्म में की इस विलेन की मांग

The Kerala Story को अबू आसिम आजमी ने कहा फिल्म नहीं 'प्रोपेगेंडा' है, फिल्म मेकर्स की गिरफ्तारी की मांग

Khatron Ke Khiladi 13 में बिग बॉस 16 की ये कंटेस्टेंट आएगी नजर, बोलीं- 'मैं बहुत एक्साइटेड हूं'

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन