1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यश राज फिल्म्स में एक साथ नजर आएंगी बॉलीवुड की ये सुपर हॉट एक्ट्रेस, फैंस ने फिल्म में की इस विलेन की मांग

यश राज फिल्म्स में एक साथ नजर आएंगी बॉलीवुड की ये सुपर हॉट एक्ट्रेस, फैंस ने फिल्म में की इस विलेन की मांग

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : May 05, 2023 08:32 am IST,  Updated : May 05, 2023 08:32 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ एक साथ यश राज फिल्म्स में नजर आने के लिए तैयार हैं। फैंस इस खबर पर रिएक्ट करते हुए रणबीर कपूर को भी इस फिल्म में देखना चाहते हैं।

Deepika Padukone Katrina Kaif to come together for a Yash Raj spy film netizens say Cast Ranbir Kapo- India TV Hindi
Deepika Padukone-Katrina Kaif Image Source : YASH RAJ SPY FILM

Deepika Padukone-Katrina Kaif: चाहे फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण हो या फिल्म 'टाइगर' में कैटरीना कैफ हो, इन दोनों एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग स्किल के साथ हमेशा दर्शकों को चौंका दिया है। अब, यश राज फिल्म्स (Yash Raj Films) जिसने फिल्म 'पठान', 'वॉर' और 'टाइगर' जैसी फिल्मों को बनाकर लोगों को एंटरटेनमेंट और सस्पेंस का डोज देने में कोई कामी नहीं रखते हैं, ये तो साफ है कि दोनों को साथ देख कर आप इनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। दोनों पहली बार एक साथ किसी फिल्म में नजर आने वाली है। यश राज फिल्म्स एक नई फिल्म बनाने वाले हैं। यह पहली बार है जब यश राज फिल्म्स दो सुपर हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस को एक साथ धमाकेदार एक्शन करते दिखाने वाले हैं। यह एक फीमेल सेंट्रिंक मूवी होने वाली है, जिसमें दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को लीड रोल में कास्ट किया जाएगा।

नेटिजन्स ने कहा -

'पठान' की अपार सफलता के बाद यश राज फिल्म्स ने अब सेम जॉनर की फिल्म बनाना चाहते हैं। इस साल Yash Raj Films सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज करने को भी तैयार है। 2024 की शुरुआत में, प्रशंसक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में ऋतिक रोशन उर्फ​कबीर को फिर से फाइटर के रूप में देखेंगे। लोगों ने जब इस खबर को पढ़ा तो उन्होंने कहा कि इस फिल्म में रणबीर कपूर को होना चाहिए।  नेटिजन्स ने कहा कि अगर निर्माताओं ने रणबीर कपूर को विलेन के रूप में लिया, तो फिल्म सुपर हिट नहीं ब्लॉकबस्टर साबित होगी। 

रणबीर कपूर का रोल -
रणबीर कपूर कोई भी रोल निभा सकते हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर को दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ देखना चाहते हैं। कुछ लोगों ने तो ये भी कहा कि वे रणबीर को विलेन के रोल में देखना चाहते हैं। दीपिका पादुकोण को 'पठान' में उनके एक्शन के लिए फैंस से अपार प्यार मिला है। कैटरीना कैफ 'टाइगर 3' में अपने एक्शन मोड़ से सभी दर्शकों को चौंकाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

ये भी पढ़ें-

The Kerala Story को अबू आसिम आजमी ने कहा फिल्म नहीं 'प्रोपेगेंडा' है, फिल्म मेकर्स की गिरफ्तारी की मांग

Khatron Ke Khiladi 13 में बिग बॉस 16 की ये कंटेस्टेंट आएगी नजर, बोलीं- 'मैं बहुत एक्साइटेड हूं'

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिमन्यु ने किया प्यार का बटवारा, मंजरी ने भी बहती गंगा में धोए हाथ

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन