1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुख्यमंत्री के बेटे के प्यार में पड़ी सुपरहिट एक्ट्रेस और रचाई शादी, अब धांसू किरदार में आमिर संग कर रही वापसी

मुख्यमंत्री के बेटे के प्यार में पड़ी सुपरहिट एक्ट्रेस और रचाई शादी, अब धांसू किरदार में आमिर संग कर रही वापसी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 11, 2025 01:12 pm IST,  Updated : Jun 11, 2025 01:28 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे विलासराव देशमुख के बेटे और बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख से 2012 में शादी की थी। अब जेनेलिया आमिर खान के साथ सितारे जमीं पर फिल्म में नजर आने वाली हैं।

genelia D'Souza- India TV Hindi
जेनेलिया डिसूजा Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीं पर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लंबे समय बाद जेनेलिया ने ऐसे धांसू किरदार में वापसी की है और आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं। जेनेलिया का करियर सुपरहिट रहा है और साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्में दी हैं। जेनेलिया ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख के साथ शादी की थी। अब जेनेलिया 20 जून को रिलीज हो रही अपनी फिल्म 'सितारे जमीं पर' में दमदार किरदार निभाते नजर आने वाली हैं। 

आमिर खान के भांजे के साथ दी है हिट फिल्म

बता दें कि जेनेलिया ने साल 2003 में आई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में जेनेलिया ने अंजू का किरदार निभाया था और खूब तारीफें बटोरीं। इसके बाद बॉयज, सत्यम, मस्ती, सांबा, चैलेंज जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दीं। जेनेलिया ने 2005 में आई फिल्म ना अल्लुडु, सचाइन, हैप्पी, राम, चेन्नई कांढाल, धी, मिस्टर मेधावी, सत्या इन लव और संतोष सुब्रमन्यम जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद बॉलीवुड की साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरे बाप पहले आप' में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। इसके बाद साउथ की फिल्म रेडी में भी जेनेलिया ने कमाल का काम किया और हिट रहीं। साल 2008 में ही आई फिल्म 'जाने तू या जाने न' फिल्म में आमिर खान के भांजे इमरान खान के साथ काम किया और बॉक्स ऑफिस पर हंगामा काटा। इसके बाद जेनेलिया ने साउथ की भी कई फिल्मों में काम किया। 

40 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

जेनेलिया बेहद खूबसूरत होने के साथ ही एक दमदार एक्ट्रेस हैं। इतना ही नहीं अपने डांस और चुलबुले नेचर के कारण लोगों की काफी पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं। जेनेलिया ने अपने करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और खूब तारीफें बटोरीं। 

सीएम के बेटे से रचाई शादी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख भी विरासत की सियासत छोड़कर फिल्मी दुनिया में अपनी जमीन तलाशने लगे। यहां चंद फिल्मों के बाद रितेश ने अपनी जगह बना ली और हिट हीरो के तौर पर पहचाने जाने लगे। रितेश और जेनेलिया की दोस्ती हुई और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साल 2012 में शादी रचा ली। अब दोनों के 2 बच्चे हैं और अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।  

सोशल मीडिया पर भी हिट है जोड़ी

जेनेलिया अक्सर ही अपने फनी कंटेंट के लिए भी खूब वायरल रहती हैं। अपने पति और बच्चों के साथ खूब रील बनाती हैं और फैन्स को एंटरटेन करती हैं। दोनों की इस कैमिस्ट्री पर फैन्स भी खूब प्यार लुटाते हैं और उन्हें काफी पसंद करते हैं। फैन्स इस बॉलीवुड कपल की जमकर तारीफ भी करते हैं। अब जेनेलिया 20 जून को रिलीज हो रही फिल्म 'सितारे जमीं पर' आमिर खान के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आने वाली हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन