1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हंसी और ढेर सारा कंफ्यूजन, 'गिन्नी वेड्स सनी 2' के ट्रेलर में दिखी बेमेल प्यार की झलक, 12th Fail की श्रद्धा अब बनेंगी गिन्नी

हंसी और ढेर सारा कंफ्यूजन, 'गिन्नी वेड्स सनी 2' के ट्रेलर में दिखी बेमेल प्यार की झलक, 12th Fail की श्रद्धा अब बनेंगी गिन्नी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 09, 2026 04:17 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 04:17 pm IST

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर 'गिन्नी वेड सन्नी 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म की मजेदार कहानी की झलक देखने को मिल रही है। शादी के इर्द-गिर्द खूमती कहानी नजर आ रही है।

Ginny Wedss Sunny 2- India TV Hindi
मेधा शंकर और अविनाश तिवारी। Image Source : IMDB

मनोरंजन की दुनिया में जब भी शादियों और पारिवारिक ड्रामे की बात आती है तो दर्शकों के चेहरे पर एक मुस्कान अपने आप आ जाती है। साल 2020 में आई 'गिन्नी वेड्स सनी' ने अपनी सादगी और नोक-झोंक से लोगों का दिल जीता था। अब उसी मस्ती और पागलपन को दोगुना करने के लिए इस फ्रेंचाइजी का अगला हिस्सा दस्तक दे रहा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो एक बड़े, शोर-शराबे वाले और रंगीन पारिवारिक मनोरंजन का वादा करता है। ट्रेलर के शुरुआती पल ही यह साफ कर देते हैं कि इस बार सफर आसान नहीं बल्कि मजेदार उलझनों से भरा होने वाला है।

इस बार बदली है जोड़ी और कहानी का मिजाज

'गिन्नी वेड्स सनी 2' के केंद्र में एक ऐसी प्रेम कहानी है, जिसमें तालमेल की भारी कमी है। जहाँ पहली फिल्म में यामी गौतम और विक्रांत मैसी की केमिस्ट्री दिखी थी, वहीं इस सीक्वल में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी दो ऐसे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उनके आसपास की परिस्थितियां और परिवार उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। अविनाश और मेधा की जोड़ी पर्दे पर ताजी और अप्रत्याशित लग रही है। इनके बीच की अनबन, मजाकिया संवाद और अजीबोगरीब स्थितियां फिल्म को एक 'लाइट-हार्टेड' एंटरटेनर बनाती हैं।

क्या कहता है सोशल मीडिया का मिजाज?

ट्रेलर आने के बाद इंटरनेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। फैंस अपनी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। '12वीं फेल' के बाद तीन साल बाद मेधा शंकर की वापसी देख कई प्रशंसक उत्साहित हैं तो कुछ लोग इसे एक वास्तविक और जुड़ाव महसूस कराने वाली कहानी बता रहे हैं। हालांकि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, कुछ यूजर्स का मानना है कि फिल्म की कॉमेडी थोड़ी जबरदस्ती की लग रही है और ट्रेलर में ही पूरी कहानी दिखा दी गई है। कुछ लोग तो अभी से पहली फिल्म को बेहतर बताने की होड़ में लग गए हैं।

दिग्गज कलाकार और अनुभवी हाथ

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी सहायक स्टार कास्ट है। लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव और गोपी भल्ला जैसे मंझे हुए कलाकार इस फैमिली ड्रामे में जान फूंकने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म उन मेकर्स की ओर से आ रही है जिन्होंने 'तनु वेड्स मनु' और 'शादी में जरूर आना' जैसी हिट फिल्में दी हैं। जी स्टूडियोज और सौंदर्या प्रोडक्शन के बैनर तले बनी और प्रशांत झा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें: 'तारे जमीन पर' में इशान का बेस्ट फ्रेंड राजन याद है? 18 साल बाद कहां है क्यूट बच्चा, छोटा शाहरुख बन लूटी महफिल, ऑस्कर विनिंग फिल्म में जमाया रंग

आर माधवन का 29 साल पुराना शो, ओम पुरी और मिलिंद सोमन से सजी थी देशभक्ति से लबरेज कहानी, मिली है 8.3 रेटिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन