1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राधिका मर्चेंट पिंक ड्रेस में दिखीं बार्बी डॉल, तो कुछ इस अंदाज में नजर आए अनंत अंबानी, प्री-वेडिंग से सामने आई कपल की झलक

राधिका मर्चेंट पिंक ड्रेस में दिखीं बार्बी डॉल, तो कुछ इस अंदाज में नजर आए अनंत अंबानी, प्री-वेडिंग से सामने आई कपल की झलक

 Published : Jun 02, 2024 07:49 am IST,  Updated : Jun 02, 2024 10:12 am IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग की खूब धूम है। एक के बाद एक विदेश में हो रहे इस पार्टी की झलकियां सामने आ रही है। अब हाल ही में इस जश्न से होने वाले दुल्हा और दुल्हन की भी एक तस्वीर सामने आ गई है, जो लोगों का दिल जीत रही है।

Anant Ambani-Radhika Merchant- India TV Hindi
प्री-वेडिंग से सामने आई अनंत-राधिका की झलक Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन मार्च में गुजरात के जामनगर में हुआ था,जिसकी खूब चर्चा रही थी। वहीं इस शानदार जश्न के बाद  अंबानी फैमिली ने कपल के लिए इटली में दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन किया, जो कि अब खत्म हो चुका है। 29 मई से शुरू हुई ये पार्टी 1 जून को खत्म हो गई है। यानी की अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन का कल आखिरी दिन था। लेकिन अब तक 4 दिन हुए सेलिब्रेशन से होने वाले दुल्हा और दुल्हन की झलक देखने को नहीं मिली। हालांकि अब हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग से उनकी झलक सामने आ गई है, जिसमें  राधिका मर्चेंट को देख आप उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। 

अंनत-राधिका की दिखी झलक

 

जी हां, हाल ही में राधिका मर्चेंट और अंनत अंबानी की प्री-वेडिंग फंक्शन से कुछ झलकियां सामने आई है, जिसमें अंबानी की होने वाली बहू ने एक बार फिर से अपने लुक से हर किसी का दिल चुरा लिया है। सामने आई तस्वीर में राधिका मर्चेंट और अंनत साथ में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान राधिका पिंक ड्रेस में बिल्कुल बार्बी डॉल जैसी दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने ड्रेस के मैचिंग का एक क्यूट सा हैंड बैग भी कैरी किया हुआ है। वहीं तस्वीर में राधिका स्माइल करती हुईं अपने प्री-वेडिंग फंक्शन को एंजाॅय करती दिख रही हैं। तो वहीं उनके बगल में खड़े उनके होने वाले पति उन्हें प्यार से निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अनंत प्रिटेंड ब्लू शर्ट में काफी डैशिंग दिखाई दे रहे हैं। वहीं इसके अलावा कपल के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें दोनों अपने फंक्शन को एंजाॅय करते हुए तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। दूसरे प्री-वेडिंग से कपल की ये पहली झलक सामने आई है, जिसे देख फैंस काफी खुश होते हुए नजर आ रहे हैं। 

 

इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे अनंत-राधिका  

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी के कार्यक्रम के बीच दोनों की शादी की डेट्स भी सामने आ गई हैं। दोनों 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इनकी शादी का कार्यक्रम तीन दिनों तक जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन