1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुनील शेट्टी की होने वाली बहू के जन्मदिन पर हुई ग्रैंड पार्टी, जानिए कौन हैं अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड

सुनील शेट्टी की होने वाली बहू के जन्मदिन पर हुई ग्रैंड पार्टी, जानिए कौन हैं अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड

 Published : Mar 29, 2023 04:03 pm IST,  Updated : Mar 29, 2023 04:04 pm IST

अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तानिया शेट्टी की बर्थडे पार्टी में अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा, सोहेल खान के बेटे निर्वान खान और शाहरुख खान की बेटे आर्यन खान स्टाइलिश लुक में पहुंचे।

Ahan Shetty girlfriend tania shroff- India TV Hindi
Ahan Shetty's girlfriend tania shroff Image Source : INSTAGRAM/TANIA_SHROFF/VIRALBHAYANI

बॉलीवुड के 'अन्ना' सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) के बेटे अहान शेट्टी इन दिनों अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में हैं। फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अहान शेट्टी ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। तानिया श्रॉफ की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के लगभग सभी स्टार किड्स नजर आए, जिनमें आर्यन खान और सुहाना खान का नाम भी शामिल है। इसके अलावा तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) की बर्थडे पार्टी में सोहेल खान के बड़े बेटे भी शामिल हुए। तानिया की बर्थडे पार्टी की तस्वीरों को देखकर लगता है कि स्टार किड्स ने खूब मस्ती की होगी।

तानिया बनेंगी शेट्टी परिवार की बहू

अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की डेब्यू फिल्म के प्रीमियर के दौरान ही लोगों ने तानिया को स्पॉट किया था। इस दौरान तानिया शेट्टी परिवार के साथ नजर आई थीं। प्रीमियर के दिन के बाद से ही अहान और तानिया के रिश्ते पर ऑफिशियल की मुहर लग गई थी। इतना ही नहीं तानिया और अहान साथ में वेकेशन भी इंजॉय करते हैं जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते हैं। 

कौन हैं अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तानिया

तानिया श्रॉफ का रिश्ता भी ग्लैमरस इंडस्ट्री से है, वह अब तक कई बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। तानिया श्रॉफ की माता का नाम रोमिला श्रॉफ और पिता का नाम जयदेव श्रॉफ है जो कि एक मशहूर बिजनेसमैन हैं। तानिया फिलहाल लंदन में पढ़ाई कर रही हैं और इसके साथ-साथ वह मॉडलिंग भी करती हैं। मॉडल होने के साथ-साथ तानिया फैशन डिजाइनर भी हैं। तानिया सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। तानिया श्रॉफ को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं जिनके साथ वह अपने वेकेशन की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: हिट फिल्म देकर बॉलीवुड में छा गई थी पाकिस्तान की ये हीरोइन, ऋषि कपूर की एक्ट्रेस अब दिखती है ऐसी

The Kapil Sharma Show से होगी अर्चना पूरन सिंह की छुट्टी? ये बॉलीवुड एक्ट्रेस हथियाने वाली है कुर्सी

निया शर्मा ने काली साड़ी में बरपाया कहर, आंख मारकर किया फैंस को घायल- Watch Video

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन