1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निया शर्मा ने काली साड़ी में बरपाया कहर, आंख मारकर किया फैंस को घायल- Watch Video

निया शर्मा ने काली साड़ी में बरपाया कहर, आंख मारकर किया फैंस को घायल- Watch Video

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Mar 29, 2023 11:34 am IST,  Updated : Mar 29, 2023 11:34 am IST

Nia Sharma in black saree: निया शर्मा ने ब्लैक साड़ी पहन कर सजते-संवरते हुए एक ऐसा वीडियो शेयर किया है कि उनके फैंस क्रेजी हो गए हैं।

Nia Sharma in black saree- India TV Hindi
Nia Sharma in black saree Image Source : INSTAGRAM_VIRALBHAYANI

Nia Sharma in black saree: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा की स्टाइल और फैशन सेंस की बात हो निया शर्मा का नाम सबसे पहले लिया जाता है। निया उन टीवी स्टार्स में शामिल हैं जो दिन ब दिन खूबसूरत होती जा रही हैं। बीते 10 सालों के करियर में उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से आए दिन लोगों को हैरान किया है। वह अपने लुक और स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर निया अपनी ब्लैक साड़ी वाले लुक को लेकर चर्चा में हैं। इस साड़ी में वह बला की खूबसूरत दिख रही हैं। 

फैंस को मारे नैनों के तीर 

निया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी आइने के सामने खड़ी हैं और आंखों का मेकअप कर रही हैं। वह काले रंग की शिमरी साड़ी पहनकर खुद की पलकों पर मस्कारा लगा रही हैं। डीपनेक ब्लाउस के साथ इस साड़ी में वह काफी गॉर्जियस दिख रही हैं। जब उनका आई मेकअप खत्म हो जाता है तो वह बहुत शरारत के साथ आंख मारती हैं। देखिए ये वीडियो... 

लहराते-बलखाते दिए पोज 

इसके बाद सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है। निया शर्मा इसी काले रंग की साड़ी में स्पॉट हुईं, उनका साड़ी बांधने का अंदाज फैंस के दिलों को धड़काने वाला है। पैपराजी के कैमरे को देख निया अपने फैंस के लिए लहराते हुए बलखाते हुए पोज देती हैं। इस दौरान निया की अदांए देखते ही बन रही हैं। देखिए ये वीडियो...

फैंस कर रहे तारीफ 

अब इन दोनों वीडियो के कमेंट में निया के चाहने वाले उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। वह लगातार अपनी फेवरेट हॉट गर्ल के लुक्स पर कॉम्पलीमेंट दे रहे हैं। कोई उन्हें 'फायर' बता रहा है तो कोई उन्हें 'आफत' कह रहा है। एक फैन ने तो उन्हें उनके फिगर और ड्रेस के चलते 'काली नागिन' ही कह डाला है।     

तापसी पन्नू ने पहना मां लक्ष्मी वाला नेकलेस, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला हुआ दर्ज

निया कर रहीं टीवी कमबैक 

निया के फैंस लंबे समय से उनके नए शो के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब खबर है कि निया जल्द ही टीवी स्क्रीन पर कमबैक करने वाली हैं। वह 'इश्क में घायल' सीरियल में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। बता दें कि निया बीते दिनों 'झलक दिखला जा 10' का हिस्सा बनी थीं और वह लगातार म्यूजिक वीडियोज में नजर आ रही हैं। 

Anupamaa 29 March 2023 Written Update: अनुज को पाने के घिनौने मकसद में कामयाब हुई माया, अनुपमा की जिंदगी में फिर घिरे काले बादल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन