1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: पत्नी की सहेली को दिल दे बैठे थे Himesh Reshammiya, जानिए कैसे शुरु हुई सिंगर की Love Story

Birthday Special: पत्नी की सहेली को दिल दे बैठे थे Himesh Reshammiya, जानिए कैसे शुरु हुई सिंगर की Love Story

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jul 23, 2022 02:02 pm IST,  Updated : Jul 23, 2022 03:04 pm IST

Happy Birthday Himesh Reshammiya: हिमेश रेशमिया के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको बताएंगे सोनिया और हिमेश की लव स्टोरी के बारे में।

Happy Birthday Himesh Reshammiya- India TV Hindi
Happy Birthday Himesh Reshammiya Image Source : INDIA TV

Highlights

  • हिमेश रेशमिया आज (23 जुलाई) अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं।
  • उनका जन्म 23 जुलाई 1973 को हुआ था।
  • सिंगर ने अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।

Happy Birthday Himesh Reshammiya: बॉलीवुड के मशहूर गायक, कंपोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) आज  (23 जुलाई) अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 23 जुलाई 1973 को गुजराती संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया के घर में हुआ था। हिमेश रेशमिया आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।  उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में अपनी गायकी और अपने अलग स्टाइल से लोगों के दिल और दिमाग में अपनी एक अलग जगह बनाई है। हिमेश न सिर्फ ऑनस्क्रीन बल्कि ऑफस्क्रीन भी फैन्स का दिल जीतने के लिए जाने जाते हैं। उनकी जिंदगी आसान नहीं रही, उन्होंने म्यूजिक की दुनिया में बिल्कुल नीचे से शुरुआत की थी।

आए दिन हिमेश रेशमिया किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। लेकिन प्रोफेशनल लाइफ से अलग सबसे ज्यादा चर्चा उनकी दूसरी शादी को लेकर हुई थी। हिमेश तब चर्चाओं में आ गए थे, जब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी।  ऐसे में हिमेश रेशमिया के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम बताएंगे सोनिया और  हिमेश की लव स्टोरी के बारे में। 

हिमेश-कोमल के घर से शुरू हुई लव स्टोरी 

बॉलीवुड के सिंगर-एक्टर विपिन रेशमिया उर्फ हिमेश रेशमिया शादीशुदा होते हुए भी सोनिया के प्यार में पड़ गए। कहा जाता है कि टीवी की दुनिया में कई सीरियल्स में काम कर चुकी सोनिया, हिमेश की पहली पत्नी कोमल की काफी अच्छी दोस्त थीं। अधिकतर समय वह हिमेश और कोमल की बिल्डिंग में ही रहा करती थीं और कपल के घर पर सोनिया का आना-जाना लगा रहता था।  हिमेश और सोनिया की पहली मुलाकात भी कोमल ने ही कराई थी। लेकिन तब इस बारे में बिल्कुल भी नहीं पता था कि उनकी दोस्त ही उनकी सौतन बन बैठेगी। बताया जाता है कि हिमेश और सोनिया ने साल 2006 में ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था, जिसका अंदाजा कोमल को नहीं था।

Himesh Reshammiya his wife Sonia
Image Source : INSTAGRAMHimesh Reshammiya his wife Sonia

सालों बाद तोड़ा रिश्ता

फिल्मी पर्दे और टीवी पर अपने हुस्न के जलवे बिखेरने वाली सोनिया के प्यार में हिमेश इस कदर पागल हो गए थे कि उन्होंने कोमल के साथ अपनी 22 साल पुरानी शादी को तोड़ने का फैसला तक कर लिया। उसके बाद साल 2017 में हिमेश ने कोमल को तलाक दे दिया था। कभी भी दोनों के बीच में कोई विवाद नहीं हुआ, जिसकी वजह से दोनों के तलाक की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस काफी चौंका गए थे। हालांकि एक इंटरव्यू में सिंगर ने बताया था कि कोमल और उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। बता दें कि कोमल और हिमेश का एक बेटा भी है। तलाक के अपने बेटे का ख्याल दोनों साथ मिलकर रखते हैं। 

हिमेश ने 12 साल रिलेशन में रहने के बाद सोनिया कपूर से की शादी

हिमेश रेशमिया ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर के साथ 12 साल तक रिलेशन में रहने के बाद शादी किया था। दोनों 11 मई 2018 को लोखंडवाला स्थित अपार्टमेंट में शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी बहुत ही गुपचुप तरीके से हुई थी, जिसमें सिर्फ परिवारवाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।  हिमेश और सोनिया के शादी को चार साल बीत चुके हैं और दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। 

ये भी पढ़ें - 

'Bhabi Ji Ghar Par Hai' के मलखान का हुआ निधन, क्रिकेट खेलते हुए गई जान

Shamshera Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर की फिल्म ने की ठंडी ओपनिंग, पहले दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़!

The Lord of the Rings Trailer: आ गई अब तक की सबसे दमदार वेब सीरीज, ट्रेलर ने मचाया तहलका

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन