Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Neetu Kapoor: नीतू और ऋषि कपूर की शादी में मेहमानों ने गिफ्ट की थी ये चीज़, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Happy Birthday Neetu Kapoor: नीतू और ऋषि कपूर की शादी में मेहमानों ने गिफ्ट की थी ये चीज़, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Written By: Poonam Yadav Published : Jul 08, 2022 07:00 am IST, Updated : Jul 08, 2022 12:22 pm IST

Happy Birthday Neetu Kapoor:आज नीतू सिंह के जन्मदिन पर हम आपको उनकी शादी से जुडी बहुत ही मज़ेदार फैक्ट्स बताने वाले हैं। जिसे सुनकर आप यकीनन हंस-हंस कर लोटपोट हो जायेंगे।

  नीतू और ऋषि कपूर को शादी में मिली थी ये चीज़ - India TV Hindi
Image Source : NEETUKAPOORFANPAGE नीतू और ऋषि कपूर को शादी में मिली थी ये चीज़

Happy Birthday Neetu Singh: नीतू कपूर एक अलहदा अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ़ के आलावा पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रही। उनकी और ऋषि कपूर की जोड़ी एक समय इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक हुआ करती थी। हालांकि, आज ऋषि कपूर भले ही हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी और नीतू की लव स्टोरी के किस्से आज भी उतने ही मशहूर हैं, जितना आज से 40 साल पहले था। बहरहाल, आज हम आपको ऋषि कपूर और नीतू की लाइफ से जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग किस्से सुनाने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषि कपूर और नीतू दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे। 

अपनी शादी में बेहोश हो गए थे दोनों

नीतू और ऋषि कपूर की शादी साल 1980 में हुई थी। उनकी शादी काफी धूमधाम से हुई थी और इसमें कई लोगों को बुलाया गया था। नीतू ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने जो लहंगा पहन रखा था वो काफी भारी था जिसके चलते वो बेहोश हो गई थीं। वहीं, ऋषि कपूर शादी में आई भीड़ को संभाल नहीं सके थे और घोड़ी पर चढ़ने से ऐन पहले बेहोश हो गए थे। 

बिन बुलाए मेहमानों ने गिफ्ट किया था पत्थर 
यही नहीं, नीतू ने उनकी और ऋषि की शादी से जुड़े कई और इंट्रेस्टिंग किस्से भी साझा किए थे। ऐसा ही एक किस्सा शादी में मिले गिफ्ट्स को लेकर था। यह किस्सा खुद नीतू ने सुनाया था। नीतू के अनुसार, उनकी शादी में कई बिन बुलाए मेहमान भी आए थे। यह लोग बकायदा सूट बूट पहनकर शादी में आए थे और इन्हें देखकर यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल था कि यह सब बिन बुलाए मेहमान हैं। बहरहाल, शादी के बाद जब गिफ्ट्स को खोलकर देखा गया तो उस डिब्बे में पत्थर रखे हुए थे। 

इसे भी पढ़ें-

Mouni Roy ने ब्लू बिकिनी पहन दिए ऐसे पोज, बोल्ड लुक पर फिदा हुए लोग

Kaali Controversy Row: 'शिव पार्वती' वाले नए ट्वीट को लेकर भड़के लोग, Leena Manimekalai के खिलाफ एक और FIR दर्ज

Thor: Love and Thunder Review: जबरदस्त एक्शन से भरपूर है थॉर की लव स्टोरी, फिल्म देखने से पहले जानें रिव्यू

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement