1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कोड नेम तिरंगा' के सेट पर पंजाबी बोलते हैं हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा

'कोड नेम तिरंगा' के सेट पर पंजाबी बोलते हैं हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा

 Reported By: IANS Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Sep 26, 2022 11:47 pm IST,  Updated : Sep 26, 2022 11:47 pm IST

रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बनी 'कोड नेम तिरंगा' 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 'कोड नेम तिरंगा' के सेट पर पंजाबी बोलते हैं हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा- India TV Hindi
'कोड नेम तिरंगा' के सेट पर पंजाबी बोलते हैं हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • 14 अक्टूबर को रिलीज होगी 'कोड नेम तिरंगा'
  • हार्डी और परिणीति दोनों पंजाबी हैं

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने खुलासा किया है कि वह और सह कलाकार हार्डी संधु दोनों 'कोड नेम तिरंगा' के सेट पर पंजाबी में बात करते हैं। अभिनेत्री ने कहा है, "हार्डी और मैंने एक-दूसरे से सेट पर मुलाकात की, ऐसा लगता था जैसे हम एक-दूसरे को सालों से जानते हैं। यह देखते हुए कि हम दोनों पंजाबी हैं, हम हर समय अपनी मातृभाषा में बात करते हैं। हम जिन दो चीजों से सबसे अधिक जुड़े हैं वो है संगीत और भोजन।"

हार्डी की तारीफ करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उनके साथ काम करना एक ट्रीट रहा है।

उन्होंने कहा, "हार्डी एक अच्छे अभिनेता हैं, मुझे लगता है कि दर्शक हमारे काम को देख सकते हैं और इसलिए वे हमारी जोड़ी को एक फ्रेश जोड़ी कह रहे हैं और वे हमारी केमिस्ट्री को स्क्रीन पर देखने के लिए उत्सुक हैं। मुझे आशा है कि वे स्क्रीन पर हमारे काम को पसंद करेंगे।"

रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बनी 'कोड नेम तिरंगा' 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें-

Akshay Kumar: बेटी नितारा की बर्थडे पार्टी में अक्षय कुमार ने मचाया धमाल, वायरल हो रहा वीडियो 

Sreenath Bhasi Arrested: साउथ एक्टर श्रीनाथ भासी ने फीमेल जर्नलिस्ट के साथ किया गाली-गलौज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा से खतरनाक बदला लेगा तोषू, छोटी अनु को लेकर बनाया घिनौना प्लान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन