1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हार्डी संधू की बीट पर थिरके महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत ने बांधा सुरों का समां, शादी में दिखा रंगीन अंदाज

हार्डी संधू की बीट पर थिरके महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत ने बांधा सुरों का समां, शादी में दिखा रंगीन अंदाज

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 13, 2025 07:28 am IST,  Updated : Mar 13, 2025 08:20 am IST

ऋषभ पंत की बहन साक्षी की शादी में फिल्मी सितारों ने समां बांधा। यहां हार्डी संधू की बीट पर महेंद्र सिंह धोनी झूमते नजर आए। वहीं ऋषभ ने भी खुद गाना गाकर लोगों को खुश कर दिया।

Rishabh Pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : INSTAGRAM

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम के खिलाड़ी रहे ऋषभ पंत के घर में जमकर धूम देखने को मिली है। यहां ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी का जश्न चल रहा है। हाल ही में इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड समेत क्रिकेट की दुनिया के सितारों ने जमकर धूम मचाई है। जहां महेंद्र सिंह धोनी सिंगर हार्डी संधू के गानों पर थिरकते नजर आए तो ऋषभ पंत भी हाथ में माइक लेकर सुरों का समां बांधते नजर आए। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज पर लोग कमेंट्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही ऋषभ पंत की सिंगिंग भी फैन्स को काफी पसंद आई है। 

लोगों को पसंद आया धोनी का अंदाज

ऋषभ पंत की बहन की शादी में महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे थे। यहां सुरेश रैना भी ग्रुप में अपनी पत्नी के साथ नाचते दिखे। इसके साथ ही क्रिकेट की दुनिया के कई सितारे इस शादी में शामिल हुए। साथ ही बॉलीवुड स्टार्स ने भी यहां अपनी कला का समां बांधा। हार्डी संधू ने यहां गाना गाकर सभी का मन खुश कर दिया। हार्डी संधू के गानों की बीट पर महेंद्र सिंह धोनी झूमते नजर आए। इन मोमेंट्स के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं और लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। साथ ही लोग महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ भी कर रहे हैं। 

चैंपियंस ट्रॉफी जीत सीधे शादी में शामिल हुए पंत

ऋषभ पंत की बहन साक्षी अब अपने प्यार अंकित चौधरी के साथ शादी रचा ली है। साक्षी और अंकित दोनों की दोस्ती यूके में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों ने बीते साल शादी का फैसला लिया था और सगाई कर ली थी। सगाई के बाद शादी की तारीख फिक्स हुई और अब साक्षी ने नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है। वहीं ऋषभ पंत भी दुबई में हुए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले की जीत का जश्न मनाकर सीधे बहन की शादी में शामिल हुए थे। अब यहां क्रिकेट के साथ फिल्मी सितारों ने जमकर धूम मचाई है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन