1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बंपर रेटिंग और बेहिसाब तारीफें, ऑस्कर जाने वाली फिल्म का BO पर बुरा हाल, 1 करोड़ भी नहीं छू पाई आंकड़ा

बंपर रेटिंग और बेहिसाब तारीफें, ऑस्कर जाने वाली फिल्म का BO पर बुरा हाल, 1 करोड़ भी नहीं छू पाई आंकड़ा

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 28, 2025 11:02 am IST,  Updated : Sep 28, 2025 11:02 am IST

ईशान खट्टर की फिल्म होमबाउंड खूब तारीफें बटोर रही है। लेकिन इसके बाद भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है।

Homebound- India TV Hindi
होमबाउंड Image Source : INSTAGRAM@ISHAANKHATTER

डायरेक्टर नीरज घेवाण की फिल्म होमबाउंड बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रलीज हुई थी। बंपर रेटिंग और बेहिसाब तारीफों के बाद भी ये फिल्म कमाई के मामले में निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। होमबाउंड अपने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ रुपयों का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। इतना ही नहीं सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो फिल्म 2 दिन में महज 80 लाख रुपयों की कमाई कर पाई है। ऑस्कर में भारत की तरफ से एंट्री फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर अहम किरादरों में नजर आ रहे हैं। 

रिव्यू रेटिंग की क्वीन रही फिल्म

बता दें कि होमबाउंड फिल्म रिलीज होते के साथ ही तारीफें बटोरने लगी थी। फिल्म क्रिटिक्स ने इसे अच्छी रेटिंग दी और इंडिया टीवी की तरफ से भी साक्षी वर्मा ने इसे 5 में से 4 रेटिंग दी और कहानी भी सराही गई थी। फिल्म में एक्टिंग में भी ईशान खट्टर और विशाल जेठवा चमके थे औक दोनों ने तारीफें बटोरीं थीं। साथ ही जाह्नवी का भी किरदार काफी शानदार रहा है। इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। 

ऑस्कर में भेजी जाएगी फिल्म

बता दें कि नीरज घेवाण की ये फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगिरी में भारत की तरफ से ऑस्कर में आधिकारिक एंट्री होने वाली है। बीते रोज 19 सितंबर को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसका अनाउंसमेंट किया था। इसके साथ ही ये फिल्म विदेशी प्लेटफॉर्म पर खूब सराही गई है। होमबाउंड की कहानी असल जिंदगी से प्रेरित है और पत्रकार बशारत पीर के लेख टेकिंग अमृत होम से ली गई है। नुकसान, दोस्ती और अस्तित्व पर आधारित इस कहानी को घायवान की विशिष्ट कथात्मक शैली में पर्दे पर नए सिरे से गढ़ा गया है।

नॉर्थ से ज्यादा साउथ में देखी गई फिल्म

बता दें कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 30 लाख रुपयों की कमाई की और दूसरे दिन 50 लाख रुपये कमाए। इस हिसाब से अब तक 2 दिनों में फिल्म ने 80 लाख रुपये कमा लिए हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि ये फिल्म नॉर्थ से ज्यादा साउथ में चल रही है। चेन्नई में सबसे ज्यादा 62 प्रतिशत क्यूपेंसी देखने को मिली है। वहीं हैदराबाद में 24, कोलकाता में 35 और चंडीगढ़ में 22 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन