1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉमेडी के साथ सस्पेंस का फुल डोज होने वाली है 'हाउसफुल 5', कई धामकों से भरा है अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर

कॉमेडी के साथ सस्पेंस का फुल डोज होने वाली है 'हाउसफुल 5', कई धामकों से भरा है अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 27, 2025 05:25 pm IST,  Updated : May 27, 2025 06:12 pm IST

अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मल्टीस्टारर फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसका ट्रेलर काफी मजेदार है। कॉमेडी के साथ सस्पेंस का फुल डोज इसमें मिल रहा है।

Housefull 5- India TV Hindi
रितेश, अभिषेक और अक्षय। Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार और उनकी कॉमिक फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' एक बार फिर हाजिर है, इसकी पांचवीं किस्त के साथ। फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया और इसमें सितारों की भरमार है। फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ट्रेलर देखकर जाहिर हो रहा है कि फिल्म की कहानी एक मजेदार राइड है। हंसी के फुव्वारे से भरी ये फिल्म होने वाली है। कई ट्विस्ट और टर्न के साथ कहानी को और भी मजेदार बनाने की कोशिश की गई है। ट्रेलर में हर किरदार की झलक और साफ दिख रही है।

ट्रेलर में है सस्पेंस

ट्रेलर की शुरुआत होती है एक अरबपति रंजीत से, जो अपनी 69 बिलियन पाउंड की संपत्ति अपने बेटे जॉली को सौंपने की घोषणा करता है। इसके बाद क्रूज़ पर एंट्री होती है अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, और अभिषेक बच्चन की, जो दावा करते हैं कि वे ही असली जॉली हैं। तीनों के बीच लड़ाई-झगड़े और हास्यास्पद घटनाओं के बीच कहानी में मोड़ आता है — एक हत्या। पुलिस अधिकारी बनकर संजय दत्त और जैकी श्रॉफ आते हैं जांच के लिए, और कुछ देर में नाना पाटेकर भी इस जॉली मिस्ट्री में कूद पड़ते हैं।

और बेहतर हो सकता था दूसरा हिस्सा

हालांकि ट्रेलर का दूसरा भाग थोड़ा अव्यवस्थित और जरूरत से ज्यादा भरा हुआ लग सकता है। कई कलाकारों को एक साथ दिखाने की कोशिश में ट्रेलर की एडिटिंग कुछ खास नहीं है। अगर कुछ कैरेक्टर को फिल्म के लिए सरप्राइज के तौर पर रखा जाता तो यह दर्शकों के लिए और अधिक मजेदार हो सकता था।

फिल्म की कास्ट: सितारों की लंबी लिस्ट

‘हाउसफुल 5’ में एक दर्जन से ज्यादा कलाकार नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर, आकाशदीप साबिर ट्रेलर में नजर आ रहे हैं।

फिल्म से जुड़ी जानकारी

साजिद नाडियाडवाला फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। तरुण मनसुखानी ने फिल्म को निर्देशित किया है और साजिद नाडियाडवाला ने इसकी पटकथा लिखी है। फिल्म की रिलीज डेट 6 जून 2025 है। 'हाउसफुल' सीरीज की पांचवीं फिल्म होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन