शाहरुख खान हमेशा ही ये साबित करते आए हैं कि उन्हें 'किंग' या 'बादशाह' क्यों कहा जाता है। अब शाहरुख अपनी नेटवर्थ को लेकर सुर्खियों में हैं। शाहरुख खान ने अब बिलेनियर्स की लिस्ट में एंट्री कर ली है। जी हां, शाहरुख खान अरबपति बन चुके हैं और इसी के साथ दुनिया के सबसे रईस कलाकार भी बन गए हैं। कमाई के मामले में उन्होंने टेलर स्विफ्ट, अर्नोल्ड श्वार्जनेगर और जेरी सीनफेल्ड जैसे कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में हुरुन इंडिया रिच लिस्ट जारी की, जिसमें शाहरुख के बाद बॉलीवुड के जिस कलाकार ने जगह बनाई है वह कोई और नहीं उनकी दोस्त और उनकी आईपीएल टीम की पार्टनर जूही चावला हैं।
शाहरुख के बाद जूही सबसे धनी स्टार
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, जहां शाहरुख खान की नेटवर्थ 1.4 अरब डॉलर यानी 12,490 करोड़ पहुंच गई है तो वहीं जूही चावला की रैंकिंग में भी इजाफा हुआ है। शाहरुख खान की बिजनेस पार्टनर जूही चावला और उनका परिवार 7,790 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर है। जूही ने सालों से कोई हिट फिल्म नहीं दी है, लेकिन इसके बाद भी कमाई के मामले में वह दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसी टॉप एक्ट्रेसेस से काफी आगे हैं।
जूही चावला की नेटवर्थ में हुआ भारी इजाफा
2024 में हुरुन इंडिया रिच लिस्ट की रिपोर्ट में जूही की नेटवर्थ 4,600 करोड़ बताई गई थी और अब 2025 में उनकी नेटवर्थ 7,790 करोड़ पहुंच गई है। यानी 1 साल में जूही और उनके परिवार की नेटवर्थ में 3,200 करोड़ का इजाफा हुआ है। जूही ने ये मुकाम अपने स्मार्ट इन्वेस्टमेंट और बिजनेस में सूझबूझ से हासिल किया है। हैरानी वाली बात तो ये है कि इस लिस्ट में ऋतिक रोशन और करण जौहर जैसे इंडस्ट्री के बड़े नाम भी जूही से पीछे हैं। 2,160 करोड़ नेटवर्थ के साथ जहां ऋतिक तीसरे नंबर पर तो वहीं 1630 करोड़ रुपये के साथ प्रोड्यूसर करण जौहर चौथे नंबर पर हैं।
जूही चावला की फिल्मों में एंट्री
जूही चावला ने 1984 में मिस इंडिया का खिताब हासिल करने के दो साल बाद 1986 में 'सल्तनत' से डेब्यू किया था और जल्दी ही बॉलीवुड की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में से एक बन गईं। उन्होंने अपने करियर में शाहरुख खान, आमिर खान से लेकर अजय देवगन, सनी देओल, ऋषि कपूर सहित कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। 2007 में जूही चावला ने अपने पति जय मेहता और शाहरुख खान के साथ मिलकर आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में निवेश किया और आज ये आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है।
ये भी पढ़ेंः
शाहरुख खान ने फिर रचा इतिहास, बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर, धरा रह गया हॉलीवुड का स्टारडम