1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मुझे खुद नहीं पता था कि कौन बड़े साहब', दाऊद इब्राहिम का किरादर निभाने वाले दानिश इकबाल ने तोड़ी चुप्पी

'मुझे खुद नहीं पता था कि कौन बड़े साहब', दाऊद इब्राहिम का किरादर निभाने वाले दानिश इकबाल ने तोड़ी चुप्पी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 22, 2026 11:00 am IST,  Updated : Mar 22, 2026 11:00 am IST

धुरंधर 2 में दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाने वाले एक्टर दानिश इकबाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इस किरदार के अनुभवों को शेयर किया है।

Danish Iqbal- India TV Hindi
दानिश इकबाल Image Source : INSTAGRAM@DANISHIQBAL

धुरंधर 2 के किरदारों को लेकर भी लोगों के मन में खूब जिज्ञासाएं रहीं और इनमें सबसे बड़ी थी कि बड़े साहब आखिर हैं कौन? अब 19 मार्च को फिल्म रिलीज हो गई है और सारे सवालों के जवाब भी मिल गए हैं। बड़े साहब यानी दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाया है अभिनेता दानिश इकबाल ने और साथ ही ये भी खुलासा किया कि उन्हें लंबे समय तक तो यहीं नहीं पता था कि बड़े साहब का किरदार असल में दाऊद इब्राहिम का है। हाल ही में पीटीआई से बातचीत में दानिश ने धुरंधर 2 को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। 

क्या बोले दानिश?

उन्होंने बताया कि हालांकि उन्हें इब्राहिम के किरदार के बारे में पता था, जो 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों और भारत में हुई कई अन्य आतंकी घटनाओं के लिए जिम्मेदार है, लेकिन उन्हें कभी नहीं बताया गया था कि यह किरदार असल में बड़े साहब का है। दानिश ने कहा, 'मुझे ईदी थोड़ी जल्दी मिल गई। मुझे पता था कि मैं इस फिल्म में दाऊद इब्राहिम का किरदार निभा रहा हूं, लेकिन सच कहूं तो मुझे यह नहीं पता था कि दाऊद इब्राहिम ही 'बड़े साहब' हैं। इसलिए मैं सोचता रहा कि बड़े साहब कौन हो सकते हैं। लेकिन जब फिल्म की रिलीज में कुछ ही हफ्ते बचे थे, तो कहीं न कहीं मुझे यह महसूस होने लगा कि शायद दाऊद इब्राहिम का किरदार ही बड़े साहब हो सकता है।' धुरंधर फिल्म में बड़े साहब एक अदृश्य लेकिन शक्तिशाली किरदार है जो लयारी के अपराध सरगनाओं, आईएसआई के एजेंटों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और राजनीतिक दलालों को नियंत्रित करते हुए भी पर्दे के पीछे रहता है। बड़े साहब असल में कौन थे, इस बारे में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह अटकलें लगाई जा रही थीं, जिनमें सलमान खान और इमरान हाशमी जैसे नामों की चर्चा भी हुई थी। 

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर जलवा

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म ने अब तक 339 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। साथ ही आज रविवार को फिल्म 500 करोड़ी रुपयों के आंकड़े पर नजर है और उम्मीद है कि जल्द ही ये फिल्म इस लिस्ट में शामिल हो जाएगी। धुरंधर 2 अभी भी सिनेमाघरों में लगातार जारी है और इसकी कमाई पिछले पार्ट जितनी ही हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते टलेगी दृश्यम 3 की रिलीज डेट? 2 अप्रैल तय की गई थी तारीख

'उजैर बलूच' ने डायरेक्टर आदित्य धर का क्यों कहा शुक्रिया? बोले-इस बार मनाई जिंदगी की सबसे बेहतरीन ईद

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन