1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IAS Abhishek का बॉलीवुड में चलता है सिक्का, एक झटके में 1 लाख लोगों ने किया अनफॉलो, वजह करेगी हैरान!

IAS Abhishek का बॉलीवुड में चलता है सिक्का, एक झटके में 1 लाख लोगों ने किया अनफॉलो, वजह करेगी हैरान!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 30, 2023 03:01 pm IST,  Updated : Jun 30, 2023 03:01 pm IST

बॉलीवुड में एक्टिंग से अपनी छाप छोड़ने वाले आईएएस ऑफिसर अभिषेक को बुरी तरह से ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं एक चूक के चलते एक्टर को एक लाख के करीब लोगों ने अनफॉलो कर दिया।

IAS Abhishek- India TV Hindi
IAS Abhishek. Image Source : INSTAGRAM

उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अभिषेक सिंह, जो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं, एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। एक्टिंग और बॉलीवुड में एंट्री कर के हर पार्टी में छाए रहने वाले आईएएस अभिषेक सिंह को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। इस ट्रोलिंग की वजह क्या है, ये जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। आईएएस अभिषेक को ट्रोलिंग के चलते सोशल मीडिया पर एक बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है, जिसका शायद ही उन्हें अंदाजा रहा हो। 

एक लाख लोगों ने किया अनफॉलो

दरअसल, बीते दिन बकरीद के मौके पर आईएएस अभिषेक ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में आईएएस अभिषेक सिंह लाल कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने जालीदार मुसलमानों वाली टोपी पहन रखी है। सारी ट्रोलिंग की वजह ये टोपी ही है। इसी के चलते एक्टर बने आईएएस अभिषेक को सोशल मीडिया पर अपने एक लाख फॉलोअर्स से हाथ धोना पड़ा। 

तस्वीर पोस्ट करना पड़ा भारी
दरअसल, आईएएस अभिषेक ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उन्होंने लिखा कि मेरे इस पोस्ट के बाद एक लाख लोगों ने मुझे अनफॉलो कर दिया है। इसके साथ उन्होंने एक स्माइलिंग इमोजी भी पोस्ट किया। इस तस्वीर के कैप्शन में अभिषेक ने लिखा, 'आइए धीरे-धीरे शुरू करें.. इस ईद उल-अज़हा पर बकरीद मनाने के बजाय 'रकम ईद' मनाएं और त्योहार को और अधिक समावेशी बनाएं।' इसके साथ ही उन्होंने विस्तार से इस बारे में कैप्शन में लिखा था। 

इस वजह से हुए थे सस्पेंड
बता दें, आईएएस अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। अभिषेक सिंह सिर्फ सरकारी नौकरी  की वजह से नहीं जाने जाते, बल्कि उनकी पहचान एक एक्टर और मॉडल के रूप में की जाती है। फिलहाल, आईएएस अभिषेक सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। गुजरात चुनाव के दौरान अपनी कार के साथ फोटो शेयर करने की वजह से उन्हें प्रेक्षक के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद से वो छुट्टी लिए ही गायब थे। इसी सिलसिले में योगी सरकार ने इन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। 

वेब सीरीज में भी किया काम
अभिषेक जुबिन नौटियाल के म्यूजिक एलबम में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा भी वो कई गानों में नजर आए है। वो मनीष मल्होत्रा के लिए बतौर मॉडल भी दिख चुके हैं। बॉलीवुड में इनकी अच्छी पैठ है और हर पार्टी में ये नजर आते हैं। सिर्फ यही नहीं, आईएएस अभिषेक सिंह ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेबसीरीज 'दिल्ली क्राइम' के दूसरे सीजन में अहम भूमिका भी निभाई है। आईएएस अभिषेक फेमस आईएएस दुर्गाशक्ति नागपाल के पति हैं।

ये भी पढ़ें: पांच गुना मैडनेस के साथ अक्षय कुमार करेंगे दमदार वापसी, बताया कब रिलीज हो रही 'Housefull 5'

दीपिका कक्कड़ डिलीवरी के बाद इस बड़ी वजह से अब तक नहीं हुईं डिस्चार्ज, जानकर भर आएगा हर मां का दिल!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन