1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IFFI 53rd 2022: Chiranjeevi को किया गया इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित, अभी तक मिल चुके हैं इतने पुरस्कार

IFFI 53rd 2022: Chiranjeevi को किया गया इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित, अभी तक मिल चुके हैं इतने पुरस्कार

 Published : Nov 20, 2022 09:11 pm IST,  Updated : Nov 20, 2022 09:11 pm IST

IFFI 53rd 2022: चिरंजीवी को 53वें इफ्फी फिल्म फेस्टिवल में इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। बता दें चिरंजीवी को 10 फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुके हैं।

twitter- India TV Hindi
Chiranjeevi Image Source : TWITTER

IFFI 53rd 2022: 53वें इफ्फी फिल्म फेस्टिवल में चिरंजीवी को इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बता दे ये समारोह गोवा में चल रहा है। हम सब के फेवरेट चिरंजीवी ने 1978 में आई फिल्म 'पुनाधिरल्लू' से डेब्यू किया था। 

Govinda Naam Mera Trailer: पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच बुरे फंसे विक्की कौशल, ट्रेलर देख आप भी हो जाएंगे फिदा

इसके पहले भी चिरंजीवी को 10 फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुके हैं। वहीं उन्हें चार नंदी पुरस्कार भी मिल चुके हैं। बता दें चिरंजीवी फिल्म अभिनेता के साथ-साथ फिल्ममेकर भी हैं। चिरंजीवी ने हिंदी, तमिल और कन्नड़ की फिल्मों में काम किया है। चिरंजीवी को आंध्र प्रदेश राज्य की ओर से सबसे बड़ा फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

Karan Johar अपनी बचपन की दोस्त से हुए क्लोज, बताया अपनी पसंदीदा फिल्म निर्माता

टूरिज्म मिनिस्टर

बता दें अभिनेता, फिल्म निर्माता होने के साथ-साथ चिरंजीवी राजनीति से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2008 में प्रजा राज्यम पार्टी की स्थापना की थी। 2009 में आंध्र प्रदेश के चुनाव में उनकी पार्टी ने 294 में से 18 सीटें में विजय हासिल की थी। उन्होंने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस पार्टी में कर दिया था। 2011 में चिरंजीवी को टूरिज्म मिनिस्टर भी बनाया गया था।

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन