1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Karan Johar अपनी बचपन की दोस्त से हुए क्लोज, बताया अपनी पसंदीदा फिल्म निर्माता

Karan Johar अपनी बचपन की दोस्त से हुए क्लोज, बताया अपनी पसंदीदा फिल्म निर्माता

 Published : Nov 20, 2022 07:20 pm IST,  Updated : Nov 20, 2022 08:38 pm IST

Karan Johar: करण जोहर ने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में करण जोहर के साथ जोया अख्तर नजर आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हैशटैग-ग्रोअपटुगेदर हैशटैग-मायफेवरेटफिल्ममेकर लव यू एट-जोईअख्तर।"

Karan Johar instagram- India TV Hindi
Karan Johar Image Source : KARAN JOHAR INSTAGRAM

Karan Johar: करण जोहर एक बेस्ट फिल्ममेकर हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। करण जोहर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में करण ने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में करण जोहर के साथ जोया अख्तर नजर आ रही हैं। 

करण जौहर ने अपनी पोस्ट में अपनी बचपन की दोस्त जोया अख्तर पर प्यार बरसाया है, जिन्हें वह अपना पसंदीदा फिल्म निर्माता कहते हैं। करण ने रविवार को इंस्टाग्राम पर जोया के साथ एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में, वह उन्हें पीछे से गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं और दोनों कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हैशटैग-ग्रोअपटुगेदर हैशटैग-मायफेवरेटफिल्ममेकर लव यू एट-जोईअख्तर।"

Janhvi Kapoor ने दुबई में लगाए ठुमके, यूजर्स ने किया ट्रोल

करण की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जिसमें आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी हैं वो रिलीज होने के लिए तैयार हैं। वहीं जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ कई और यंग टैलेंट भी डेब्यू कर रहे हैं।

मशहूर बंगाली एक्ट्रेस Aindrila Sharma का निधन, लंबे वक्त से थीं बीमार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन