1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IIFA 2024 अवॉर्ड: बेस्ट एक्टर की रेस में शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर, जानें हीरोइनों में किसका दबदबा

IIFA 2024 अवॉर्ड: बेस्ट एक्टर की रेस में शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर, जानें हीरोइनों में किसका दबदबा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Aug 19, 2024 03:00 pm IST,  Updated : Aug 19, 2024 03:00 pm IST

IIFA 2024 नामांकन की पूरी सूची जारी कर दी गई है। कई फिल्में और एक्टर्स को नॉमिनेशन मिला है। शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर बेस एक्टर की रेस में हैं। देखने वाली बात होगी किसे कौन सा अवॉर्ड मिलता है।

Shah rukh khan ranbir kapoor- India TV Hindi
शाहरुख खान और रणबीर कपूर। Image Source : INSTAGRAM

इस साल IIFA का आयोजन होने वाला है। इसी कड़ी में सोमवार 19 अगस्त को इस साल के लिए सभी श्रेणियों में नामांकितों की घोषणा कर दी गई है। रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल' 11 नामांकन के साथ दौड़ में सबसे आगे है। इसके ठीक पीछे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है जिसे 10 नॉमिनेशन मिले हैं। शाहरुख खान की सबसे सफल फिल्में 'जवान' और 'पठान' भी लिस्ट में शामिल हैं। विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' को भी 5 श्रेणियों में नामांकन मिले हैं।  

सर्वश्रेष्ठ फिल्म

  • विधु विनोद चोपड़ा- 12वीं फेल  
  • भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा- एनिमल 
  • हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 
  • गौरी खान- जवान 
  • साजिद नाडियाडवाला, शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा- सत्यप्रेम की कथा 
  • रोनी स्क्रूवाला- सैम बहादुर 

निर्देशन 

  • विधु विनोद चोपड़ा- 12वीं फेल 
  • संदीप रेड्डी वंगा- एनिमल 
  • करण जौहर- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 
  • एटली -जवान  
  • सिद्धार्थ आनंद -पठान 
  • अमित राय -ओएमजी 2 

बेस्ट परफॉर्मेंस फीमेल

  • रानी मुखर्जी- श्रीमती चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
  • आलिया भट्ट- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 
  • दीपिका पादुकोन- पठान 
  • कियारा आडवाणी- सत्यप्रेम की कथा 
  • तापसी पन्नू- डंकी

बेस्ट परफॉर्मेंस मेल

  • विक्रांत मैसी- 12वीं फेल 
  • रणबीर कपूर- एनिमल 
  • रणवीर सिंह- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 
  • शाहरुख खान- जवान 
  • विक्की कौशल- सैम बहादुर  
  • सनी देओल- गदर 2

बेस्ट परफॉर्मेंस सपोर्टिंग रोल फीमेल

  • तृप्ति डिमरी- एनिमल  
  • गीता अग्रवाल शर्मा- 12वीं फेल  
  • सान्या मल्होत्रा- सैम बहादुर  
  • जया बच्चन- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 
  • शबाना आजमी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

बेस्ट परफॉर्मेंस सपोर्टिंग रोल मेल

  • धर्मेंद्र- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 
  • गजराज राव- सत्यप्रेम की कथा 
  • तोता रॉय चौधरी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 
  • अनिल कपूर- एनिमल 
  • जयदीप अहलावत-एन एक्शन हीरो

बेस्ट परफॉर्मेंस निगेटिव रोल

  • बॉबी देओल- एनिमल 
  • जॉन अब्रहाम- पठान
  • विजय सेतुपति- जवान
  • इमरान हाशमी- टाइगर 3
  • यामी गौतम- ओएमजी 2

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन

  • प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्द्धन, रामेश्वर-एनिमल
  • प्रीतम- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 
  • विशाल और शेखर- पठान 
  • अनिरुद्ध रविचंदर- जवान 
  • सचिन और जिगर- जरा हटके जरा बचके 
  • शांतनु मोइत्रा-12वीं फेल

प्लेबैक सिंगर मेल

  • अरिजीत सिंह- एनिमल 
  • भूपिंदर बब्बल- एनिमल  
  • विशाल मिश्रा- एनिमल 
  • अरिजीत सिंह- पठान 
  • दिलजीत दोसांझ- डंकी

प्लेबैक सिंगर फीमेल

  • श्रेया घोषाल- एनिमल 
  • शिल्पा राव- पठान 
  • शिल्पा राव- जवान 
  • श्रेया घोषाल- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 
  • दीप्ति सुरेश- जवान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन