1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमरान खान का नेपोटिज्म पर बड़ा बयान, करियर-फाइनेंशियल स्ट्रगल पर छलका दर्द, कहा- 'आमिर खान स्टार हैं, लेकिन'

इमरान खान का नेपोटिज्म पर बड़ा बयान, करियर-फाइनेंशियल स्ट्रगल पर छलका दर्द, कहा- 'आमिर खान स्टार हैं, लेकिन'

 Published : Dec 29, 2025 07:49 pm IST,  Updated : Dec 29, 2025 07:49 pm IST

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने अपने करियर और फाइनेंशियल स्ट्रगल पर खुलकर बात की है और कहा कि आमिर खान की शोहरत उनकी अपनी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा, 'संघर्ष मेरा अपना था।'

Actor Imran Khan- India TV Hindi
इमरान खान Image Source : INSTAGRAM/@IMRANKHAN

इमरान खान, जिन्होंने 2008 की जाने तू... या जाने ना से शानदार डेब्यू किया था। लंबे समय से वह फिल्मी दुनिया से दूर थे और अब साल 2026 में धांसू कमबैक करने को तैयार हैं। उन्होंने अपने करियर के उतार-चढ़ाव और लाइमलाइट से दूर अपनी जिंदगी के बारे में बात की है। अनफिल्टर्ड विद सैमडिश पॉडकास्ट में एक्टर ने अपने सुपरस्टार अंकल आमिर खान के साथ अपने रिश्ते और फिल्म इंडस्ट्री में फाइनेंशियल स्ट्रगल झेलने पर खुलकर बात करते हुए, नेपोटिज्म को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया, जो चर्चा में आ गया है।

हिट डेब्यू के बाद डूबा एक्टर का करियर

बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए, इमरान ने कहा कि उनके डेब्यू की सफलता ने उन्हें तुरंत स्टार बना दिया, लेकिन कुछ समय बाद ही मुझे काम मिलना बंद हो गया। उन्होंने बताया कि उनकी पहली हिट के बाद उनकी फीस कुछ समय के लिए बढ़ी थी, लेकिन यह सोच कि उनके फैमिली कनेक्शन की वजह से उनके लिए सब कुछ आसान हो गया था। ये बात बिल्कुल सच नहीं थी।

'नेपोकिड' पर ये क्या बोल गए इमरान खान

लंबे समय से चले आ रहे 'नेपोकिड' टैग पर बात करते हुए, इमरान ने कहा कि लोग अक्सर यह मान लेते हैं कि आमिर खान का भतीजा होने के नाते उन्हें फाइनेंशियल और प्रोफेशनल लाइफ में आराम मिलेगा। इस बात को साफ करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरे अंकल आमिर खान एक सुपरस्टार हैं। वह मेरी मां के कजिन भाई हैं… वह मेरा पैसा नहीं है, वह मेरे पास नहीं आ रहा है।'

इमरान खान ने बॉलीवुड एक्टर की कमाई का किया खुलासा 

उन्होंने इंडस्ट्री में सैलरी के बड़े अंतर पर भी बात की और खुलासा किया कि रणवीर सिंह और रणबीर कपूर जैसे टॉप एक्टर बहुत ज्यादा पैसे कमाते हैं, जबकि कई दूसरे लोगों को ठीक-ठाक सैलरी वाली नौकरी ढूंढने में भी मुश्किल होती है। इमरान ने यह भी बताया कि विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' (2013) के लिए अजय देवगन पहली पसंद थे। उन्होंने बताया, 'अजय ने फिल्म छोड़ दी थी और तभी विशाल सर ने मुझे कास्ट किया।'

इमरान खान ने आर्थिक तंगी पर की बात

एक दशक से ज्यादा समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद, एक्टर इमरान ने कहा कि इस ब्रेक से उन्हें बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान हुआ। पिछले कुछ सालों में उनकी पर्सनल जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल हुई, जिसके बाद उनकी पत्नी अवंतिका मलिक ने उन्हें तलाक दे दिया था। इतनी मुश्किलों के बावजूद, उन्होंने कहा कि सोच-समझकर की गई प्लानिंग ने उन्हें टिके रहने में मदद की। उन्होंने कहा, 'हर जिंदगी का फैसला सिर्फ कैलकुलेशन के आधार पर नहीं लेना चाहिए। कुछ फैसले अपनी शांति और खुशी के लिए भी लेने चाहिए।'

10 साल बाद इमरान खान की धांसू वापसी

लगभग दस साल बाद बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद, इमरान वीर दास और कवि शास्त्री द्वारा निर्देशित फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' से वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म में वीर दास, अमित भंडारी, मिथिला पालकर और शारिब हाशमी भी हैं और आमिर खान का स्पेशल अपीयरेंस है। ये फिल्म 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढे़ं-

प्रभास की 'द राजा साब' ने रिलीज से 10 दिन पहले कमाए 2 करोड़ रुपये, प्री-सेल्स में दिखाया दम

ओटीटी पर होगा मनोरंजन का बड़ा धमाका! ये फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन