1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा ने पति विराट और इस क्रिकेटर के साथ मिलकर बनाया बैंड, नाम सुनकर छूट जाएगी हंसी

अनुष्का शर्मा ने पति विराट और इस क्रिकेटर के साथ मिलकर बनाया बैंड, नाम सुनकर छूट जाएगी हंसी

 Published : Apr 26, 2023 02:58 pm IST,  Updated : Apr 26, 2023 02:58 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति Virat Kohli को आईपीएल मैच के दौरान अक्सर चीयर करती दिखती हैं। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं।

RCB Captain faf du plessis- India TV Hindi
RCB Captain faf du plessis Image Source : INSTAGRAM/FAFDUP

क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों आईपीएल (IPL) 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से अपने बल्ले से रनों की बरसात कर रहे हैं। विराट क्रिकेट के मैदान में रन बनाने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियोज से भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने अपनी एक तस्वीर ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है जिसमें वह पावर कपल Virat Kohli और Anushka Sharma के साथ मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं।

RCB Captain फाफ डू प्लेसी के साथ अनुष्का

फाफ डू प्लेसी, विराट कोहली और अनुष्का की ये तस्वीर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर की गई है। फोटो में विराट कोहली फनी फेस बना रहे हैं जबकि अनुष्का सीरियस लुक में दिखाई दे रही हैं। फोटो में विराट-अनुष्का के पीछे फाफ डू प्लेसी खड़े नजर आ रहे हैं। तीनों ग्रीन कलर की टीशर्ट में हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए फाफ डू प्लेसी  ने कैप्शन में लिखा- टीम ग्रीन। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर करते हुए विराट ने लिखा, 'हाहाहा, हम क्या कहलाते हैं? अनुष्का शर्मा।' इसके जवाब में अनुष्का ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बैंड का नाम- फ्रेश लाइम सोडा।'

अनुष्का शर्मा लंबे ब्रेक के करेंगे बड़े पर्दे पर वापसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लंबे समय के बाद फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं, इस फिल्म के लिए अनुष्का ने क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ली है। फिल्म में अनुष्का शर्मा पहली बार एक खिलाड़ी के किरदार में नजर आने वाली हैं। अनुष्का शर्मा पर्दे पर भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की कहानी दिखाएंगी। वहीं विराट कोहली की बात करें तो उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें: Chatrapathi: 'बरेली के बाजार में' टूटेगी सैंडल, नुसरत भरूचा ने गाने के टीजर में लगाया ग्लैमर का तड़का

अतीक अहमद और गुड्डू मुस्लिम के किरदार के लिए परफेक्ट हैं ये एक्टर? फिल्म में दिख सकती है यूपी के दबंग की कहानी

प्रांजल दहिया खूबसूरती और डांस में सपना चौधरी को दे रहीं टक्कर, जोरदार ठुमकों भरा है Dance Video

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन