Aishwarya Rai's lookalike Mahlagha Jaberi: बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। इंडस्ट्री में उनकी हमशक्ल के नाम पर कई एक्ट्रेस लॉन्च की गईं लेकिन किसी ने लोगों के दिल में जगह नहीं बना पाई। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक मॉडल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो हूबहू ऐश्वर्या रॉय की तरह दिख रही हैं। महलाघा जबेरी (Mahlagha Jaberi) एक ईरानी मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की तस्वीरों में समानता खोजते नहीं थक रहे हैं।
आपको बता दें कि ऐश्वर्या की ये हमशक्ल 33 वर्षीय महलाघा जबेरी (Mahlagha Jaberi) ईरानी-अमेरिकी फैशन मॉडल के रूप में है, जो कैलिफोर्निया से हैं। वह इंस्टाग्राम पर भी काफी फेमस हैं जहां उनके 4.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
जबेरी ने 2021 और 2022 में कान फिल्म समारोह में रेड कार्पेट पर कदम रखा है और कई फैशन समारोहों का भी हिस्सा रही हैं।
ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड 1994 प्रतियोगिता की विजेता हैं। वह हिंदी और तमिल फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। अभिनय व्यवसाय में अपनी दो दशक की लंबी यात्रा में, ऐश्वर्या को 2009 में पद्म श्री और 2012 में फ्रांस सरकार द्वारा ऑडी ड्रेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस सहित कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन' में नजर आएंगी। यह फिल्म प्रसिद्ध लेखक कल्कि के क्लासिक तमिल उपन्यास पोन्नियिन सेलवन पर आधारित है।
मणिरत्नम द्वारा अपना ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाली यह फिल्म देश में अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी। फिल्म में ए आर रहमान संगीत दे रहे हैं और सिनेमेटोग्राफी रवि वर्मन ने की है। नेशनल अवॉर्ड विनर आर्ट डायरेक्टर थोट्टा थरानी प्रोडक्शन डिजाइन के प्रभारी हैं, जबकि मणिरत्नम के विश्वसनीय एडिटर श्रीकर प्रसाद फिल्म को एडिट कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें-
Ponniyin Selvan 1 Teaser: 500 करोड़ी फिल्म का टीजर लाया जलजला, चंद घंटों में मिले इतने व्यूज
Priyanka Chopra कर रहीं मदरहुड एंजॉय, बेटी मालती के साथ शेयर की तस्वीर
संपादक की पसंद