1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान को देख कदमों में गिर गए थे इरफान खान के बेटे बाबिल, बताया पूरा किस्सा

शाहरुख खान को देख कदमों में गिर गए थे इरफान खान के बेटे बाबिल, बताया पूरा किस्सा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 12, 2024 07:28 pm IST,  Updated : Mar 12, 2024 07:28 pm IST

शाहरुख खान और इरफान खान ने साथ में फिल्म 'बिल्लू' की थी। इस फिल्म के सेट पर ही शाहरुख खान की मुलाकात बाबिल खान से भी हुई। बाबिल ने उस मुलाकात का किस्सा सालों बाद बताया है, जो काफी मजेदार रहा है।

Shah rukh khan babil- India TV Hindi
शाहरुख खान और बाबिल खान। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का स्टारडम किसी से छिपा नहीं है। शाहरुख खान अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं शाहरुख खान की देश ही नहीं दुनिया भर में तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्टर को चाहने वाले बॉलीवुड में भी काफी हैं। शाहरुख खान के दीवाने काफी न्यू कमर एक्टर्स भी हैं। कई शाहरुख खान को देखकर ही फिल्मों में आने का सपना देखते हैं। हाल में ही खुलासा हुआ कि शाहरुख खान के काम के मुरीद इरफान खान के बेटे बाबिल भी हैं। बचपन से ही वो शाहरुख खान के फैन हैं और उन्होंने एक्टर की दीवानगी बचपन में ही अपनी एक हरकत से जाहिर कर दी थीं। 

सेट पर जब हुई शाहरुख से मुलाकात

दरअसल, फिल्म 'बिल्लू' में शाहरुख खान और इरफान खान ने एक साथ काम किया था। लारा दत्ता इस फिल्म की लीड हीरोइन थीं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही बाबिल खान की मुलाकात पापा के को-स्टार शाहरुख खान से हुई और वो उन्हें पहले बार जब मिले तो अपने इमोशन्स कंट्रेल नहीं कर पाए। बाबिल शाहरुख को देखते ही उनके पैर पकड़ लिए थे। इस किस्से के बारे में उन्होंने विस्तार से बताया है। 

शाहरुख खान को देख ऐसा रहा बाबिल का हाल

मेन्सएक्सपी के साथ एक साक्षात्कार में बाबिल खान ने 'बिल्लू' के सेट पर शाहरुख खान से मुलाकात की अपनी यादें साझा कीं। अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि यह आदमी शाहरुख खान है। बाबिल ने कहा, 'मैं उनके पैर पर कूद गया, मैं उस समय छोटा था। मैं चिपक गया उनसे।' आगे क्या हुआ? ये सवाल आपके मन में आ रहा होगा। खैर, शाहरुख खान ने बाबिल को कुछ नहीं कहा। उन्होंने धीरे से उनके सिर पर हाथ फेरा और उनके साथ चलने लगे। वहीं बाबिल, शाहरुख के पैर से लिपटे रहे। 

इन फिल्मों में किया काम

इरफान खान के बेटे बाबिल खान आखिरी बार सीरीज 'द रेलवेमैन' में नजर आए थे। उन्होंने 'कला' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में थीं। इसके अलावा वो जूही चावला के साथ 'फ्राइडे नाइट प्लान' में दिखे। बीता साल बाबिल के लिए काफी अच्छा रहा और उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। उन्होंने 'द रेलवेमैन' में लोको पायलट का किरदार निभाया था। 

ये भी पढ़ें: झूठ हैं सारी अफवाहें! सिद्धू मूसेवाला की मां की प्रेग्नेंसी के बीच सामने आया पिता का बयान

'रुसलान' के टीजर में छाए आयुष शर्मा, धांसू एक्शन से धमाल मचाएंगे सलमान खान के जीजा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन