Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Wow! क्या सलमान-शाहरुख अरसे बाद आ रहे हैं एक फिल्म में साथ? आदित्य चोपड़ा ने संभाली कमान

Wow! क्या सलमान-शाहरुख अरसे बाद आ रहे हैं एक फिल्म में साथ? आदित्य चोपड़ा ने संभाली कमान

Edited By: Poonam Yadav Published : Jul 05, 2022 02:22 pm IST, Updated : Jul 05, 2022 02:41 pm IST

शाहरुख और सलमान खान को लेकर काफी दिनों से खबरें हैं कि दोनों जल्द पर्दे पर साथ नजर आएंगे। हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है इस पर खुद यशराज फिल्म्स ने अपनी मुहर लगा दी है।

बड़े पर्दे पर एक साथ शाहरुख और सलमान खान- India TV Hindi
Image Source : @SALMANKHAN बड़े पर्दे पर एक साथ शाहरुख और सलमान खान

Highlights

  • सालों बाद एक साथ फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान और सलमान खान।
  • आदित्य चोपड़ा की मेगा बजट फिल्म में आएंगे नज़र।
  • खबर सुनकर फैंस हुए उत्साहित।

 Shah Rukh Khan And Salman Khan Work Togther: बॉलीवुड इंडस्ट्री के करण-अर्जुन यानी की शाहरुख खान और सलमान खान एक बार फिर से एक फिल्म में साथ आ रहे हैं। इस खबर के बाद उनके फैंस के बीच ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी, उनके फैंस उन्हें एक साथ किसी फिल्म में देखने के लिए न जाने कब से बेकरार हैं। ऐसे में ये खबर सुनकर उनका खुश होना लाज़मी है। शाहरुख-सलमान की जोड़ी जब भी पर्दे पर साथ दिखी, उस फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिला है। हालांकि, ये दोनों ही स्टार करण-अर्जुन के बाद ज़्यादतर फिल्मों में कैमियो करते ही दिखे। ऐसे में अब एक बार फिर खबरें हैं कि दोनों एक पावर पैक्ड एक्शन फिल्म में साथ आने वाले हैं। 

यशराज फिल्म में शाहरुख-सलमान एक साथ?

एक वेब पोर्टल के अनुसार, खबरें हैं कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले शाहरुख और सलमान खान को लेकर फिल्म बनाने पर विचार किए जा रहे हैं। सलमान खान और शाहरुख खान को आदित्य चोपड़ा की दो हीरो वाली एक्शन फिल्म में देखा जाएगा। करण अर्जुन के बाद इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान फिर से एक साथ लीड रोल प्ले करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य चोपड़ा इस फिल्म के आइडिया पर काम कर रहे हैं और वह जल्द ही स्क्रिप्ट, स्क्रीनप्ले और डायलॉग पर काम शुरू करेंगे। सलमान खान और शाहरुख खान की इस फिल्म की शूटिंग वर्ष 2023 के अंत में या वर्ष 2024 की शुरुआत में शुरू हो सकती है। 

लेकिन साथ ही ये खबर भी आ रही हैं कि ये महज़ अफवाह है और इन खबरों पर किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई है। बावजूद इसके फैंस इन्हें साथ देखने के लिए बेकरार हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, 'इस खबर का कोई आधार नहीं है। सलमान और शाहरुख दोनों को एक साथ फिल्म में लाने की केवल बात हुई थी। इसके लिए फिलहाल कोई स्क्रिप्ट तक नहीं है। शमशेरा के बाद यशराज फिल्म्स के पास और भी तीन बड़ी फ़िल्में कतार में हैं, जिनमें पठान, टाइगर 3 और वॉर 2 शामिल है। 

अब इस जानकारी के बाद जाहिर है फैंस बेहद निराश होंगे। हालांकि, दोनों भले ही करण अर्जुन की तरह पूरी फिल्म में साथ नहीं आ रहे हैं, लेकिन जल्द ही एक दूसरे की फिल्म में उनका कैमियो रोल दिखाई देगा।  सलमान टाइग़र के रूप में शाहरुख की 'पठान' में स्पेशल रोल में नजर आएंगे। वहीं शाहरुख पठान के रूप में सलमान की 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। 

इसे भी पढ़ें-

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन से टकराएगा ये खतरनाक विलेन, हुई इस धांसू स्टार की एंट्री

 Aarya 3: पावरफुल डॉन के किरदार में दिखेंगी सुष्मिता सेन, जल्द आएगा 'आर्या' का तीसरा सीजन

'Khuda Hafiz: Chapter 2' के गाने पर हुआ बवाल, मेकर्स ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मांगी माफी

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement