अंबानी फैमिली के चर्चे सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी जमकर होते हैं। अपने फैशन को लेकर भी अंबानी फैमिली की महिलाएं सुर्खियों में रहती हैं। इवेंट कोई भी हो, फैशन और स्टाइल के मामले में अंबानी परिवार की महिलाएं हमेशा आगे रहती हैं। नीता अंबानी के साथ-साथ उनकी दोनों बहुएं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट भी फैशन आइकॉन हैं और अंबानी फैमिली की बेटी ईशा अंबानी के तो क्या ही कहने। हाल ही में एक बार फिर ईशा अंबानी ने अपने स्टाइलिश अंदाज से सारी लाइमलाइट लूट ली। ईशा अंबानी ने हाल ही में NMACC (नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर) में आयोजित एक इवेंट में शिरकत की, जहां अपने लुक्स और आलीशान ज्वैलरी ने लोगों का ध्यान खींच लिया।
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में हाल ही में आर्ट एंट ग्लोबल कल्चर एक्सचेंट इवेंट आयोजित किया गया था, जिसमें बॉलीवुड की भी कई हस्तियों ने शिरकत की। इस इवेंट में जॉर्डन की महारानी रानिया अल अब्दुल्ला ने भी शिरकत की, जिन पर हर किसी की निगाहें टिक गईं। इस राउंडटेबल कन्वर्सेशन में बॉलीवुड की भी कई हस्तियां नजर आईं, लेकिन इन तमाम हस्तियों के बीच भी ईशा अंबानी की सादगी सब पर भारी पड़ गई। ईशा ने जॉर्डन की क्वीन के साथ भी पोज दिए, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हैं।
इस इवेंट में ईशा अंबानी ने खूबसूरत सी पीच आउटफिट पहना था। ईशा ने राउंड नेक पीच टॉप पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग प्लीटेड स्कर्ट के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और हल्का मेकअप किया था। अपने लुक को उन्होंने डायमंड स्टडेड ईयरिंग्स के साथ कम्प्लीट किया और अपने लुक से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। ईशा अंबानी की सिंपलिसीटी के साथ उनके ईयरिंग्स के भी अब चर्चे हो रहे हैं।
ईशा अंबानी के इस एलीगेंट लुक के अब खूब चर्चे हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना किसी बोल्ड ड्रेस के भी ईशा ने अपनी सादगी से बॉलीवुड हसीनाओं को पीछे छोड़ दिया। वहीं उनके खूबसूरत डायमंड के ईयर रिंग्स के भी खूब चर्चे हो रहे हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। ईशा अंबानी के साथ ही जॉर्डन की महारानी रानिया अल अब्दुल्ला भी अब काफी सुर्खियों में हैं। रानिया ने इवेंट में व्हाइट कलर के डिजाइनर टॉप और व्हाइट मैचिंग ट्राउजर पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इंटरनेट पर इस इवेंट की ढेरों फोटोज वायरल हो रही हैं जिसपर लोगों के जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Nagabandham: महाशिवरात्रि पर रिलीज हुआ 'नागबंधम' का टीजर, शानदार विजुअल्स के साथ आ रही भव्य गाथा
संपादक की पसंद