1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकलीन फर्नांडीस की मां को विदेश में आया हार्ट अटैक, एक्ट्रेस की मजबूरी आई आड़े

जैकलीन फर्नांडीस की मां को विदेश में आया हार्ट अटैक, एक्ट्रेस की मजबूरी आई आड़े

 Published : Jan 04, 2022 06:48 pm IST,  Updated : Jan 04, 2022 10:07 pm IST

दिल का दौरा पड़ने के बाद जैकलीन का मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि अब जैकलीन की मां खतरे से बाहर हैं लेकिन अभी भी वो डॉक्टरों की देखरेख में हैं।

जैकलीन फर्नांडीस jacqueline fernandez- India TV Hindi
जैकलीन फर्नांडीस Image Source : INSTAGRAM- JACQUELINE FERNANDEZ

Highlights

  • जैकलीन फिल्मों के सिलसिले में भारत में हैं और उनके माता पिता और परिवार के अन्य लोग बहरीन में ही रहते हैं।
  • जैकलीन लगातार वहां मौजूद अपने रिश्तेदारों के संपर्क में हैं और मां का हाल चाल ले रही हैं।

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस की मां किम फर्नांडीस को बहरीन में दिल का दौरा पड़ने की खबर आ रही है। जैकलीन भारत में हैं और फेसटाइम के जरिए अपनी मां की सेहत का हाल चाल ले रही हैं। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने के बाद जैकलीन का मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि अब जैकलीन की मां खतरे से बाहर हैं लेकिन अभी भी वो डॉक्टरों की देखरेख में हैं। जैकलीन लगातार वहां मौजूद अपने रिश्तेदारों के संपर्क में हैं और मां का हाल चाल ले रही हैं।

 जैकलीन फिल्मों के सिलसिले में भारत में हैं और उनके माता पिता और परिवार के अन्य लोग बहरीन में ही रहते हैं। पिछले दिनों ही जैकलीन ने एक इंटरव्यू में ये बात कही थी कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर उन्हें दूर देश में रह रहे अपने माता पिता की चिंता रहती है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन