1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनी लॉन्ड्रिंग केस: जैकलीन फर्नांडिस की बढीं मुश्किलें, विदेश जाने से पहले ईडी ने एयरपोर्ट पर रोका

मनी लॉन्ड्रिंग केस: जैकलीन फर्नांडिस की बढीं मुश्किलें, विदेश जाने से पहले ईडी ने एयरपोर्ट पर रोका

 Published : Dec 05, 2021 08:47 pm IST,  Updated : Dec 05, 2021 10:28 pm IST

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। ईडी ने एक्ट्रेस के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया है।

jacqueline fernandez - India TV Hindi
jacqueline fernandez  Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • जैकलीन फर्नांडिस को ईडी ने एयरपोर्ट पर रोका।
  • दुबई में इवेंट के लिए जाने वाली थीं जैकलीन।

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पहुंची, जहां से वो विदेश की फ्लाइट पकड़ने वाली थीं। लेकिन उन्हें रोक देश के बाहर जाने की इजाजत नहीं मिली। जैकलीन के खिलाफ ईडी की ओर से लुकआउट नोटिस जारी होने के कारण स्टाफ ने उन्हें वापस घर भेज दिया। 

बता दें कि 200 करोड़ रुपये के वसूली केस में जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी ईडी के चार्जशीट में शामिल है। शनिवार को दायर किए गए करीब 7000 पेज की चार्टशीट में ये बात निकलकर सामने आई है कि इस केस के मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये के महंगे तोहफे दिए थे। इसमें लग्जरी गाड़ी, घोड़े और कई महंगे सामान शामिल है। कुछ समय पहले जैकलीन और सुकेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं, जिसमें दोनों एक दूसरे से काफी क्लोज नजर आ रहे थे। 

इसके अलावा नोरा फतेही का भी नाम सामने आया है। चार्टशीट में खुलासा हुआ है कि नोरा फतेही को सुकेश चंद्रशेखर ने एक बीएमडब्ल्यू कार और एक आईफोन तोहफे में दिया था। इसकी कीमत कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक थी। 

दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ वसूली मामले में जैकलीन फर्नांडिस का बयान दर्ज किया गया था। एजेंसी लगातार चांच में जुटी हई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन