1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Janhvi Kapoor की इस फोटो को देख बैकग्राउंड पर टिकी सबकी नजर, लोग बोले- पीछे तो देखो...!

Janhvi Kapoor की इस फोटो को देख बैकग्राउंड पर टिकी सबकी नजर, लोग बोले- पीछे तो देखो...!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 17, 2023 04:39 pm IST,  Updated : Jul 17, 2023 05:22 pm IST

बॉलीवुड की हसीन एक्ट्रेस जान्हवी अपने लुक्स, अदाओं, फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। आज कल एक्ट्रेस फिल्म के साथ-साथ अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। लोग इस तस्वीर के बैकग्राउंड को बार-बार देख रहे हैं।

Janhvi Kapoor- India TV Hindi
जान्हवी कपूर। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस वरुण धवन के साथ 'बवाल' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। वैसे फिल्म के साथ ही वो इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड को लेकर भी चर्चा में हैं, लेकिन इससे ज्यादा वो अपनी एक तस्वीर के चलते ट्रोल हो रही हैं। इस तस्वीर को एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है, जिसे देखने के बाद फैंस की निगाहें फोटो पर ही टिक गई हैं। 

बैकग्राउंड पर टिकी लोगों की नजरें

सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जान्हवी कपूर इस तस्वीर में पिंक-व्हाइट फ्लोरल बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वो एक कमरे में खड़े होकर पोज दे रही हैं, जिसके बैकग्राउंड में सोफे रखे नजर आ रहे हैं। पीछे नजर आ रहा है बैकग्राउंड एक ट्रेडिशनल लिविंग एरिया जैसा लग रहा है, लेकिन लोगों की नजरों ने इस बैकग्राउंड में एक कमी खोज निकाली है। लोगों का कहना है कि फोटो को फोटोशॉप किया गया है, लेकिन कुछ कमियां रह गई हैं। 

इस वजह से हुई ट्रोल
दरअसल, ट्रोलर्स का कहना है कि फोटो में जान्हवी कपूर को ग्लैमरस दिखाने के लिए उनके फिगर को कुछ ज्यादा ही कर्वी किया गया है, जिस वजह से उनके हाथ टेढ़ा हो गया। इतना ही नहीं पीछे रखे सोफे का पैर भी ठीक हाथ की तरह ही टेढ़ा हो गया है। ऐसे में लोगों को ट्रोलिंग का एक नया मौका मिल गया है। 

Janhvi Kapoor
Image Source : INSTAGRAMजान्हवी कपूर हुईं ट्रोल।

लोगों ने किया ट्रोल
लोग कमेंट्स में अजीब और अटपटी बातें कर रहे हैं। ट्रोलर्स के निशाने पर आईं जान्हवी कपूर को खूब खरी-खोटी भी सुना रहे हैं। एक शख्स ने लिखा ये दो रुपये की एडिटिंग है। एक ने कहा, 'दूसरी फोटो देखो क्या बेकार एडिटिंग है। इसके हाथ के साथ सोफे का पैर भी टेढ़ा कर दिया।' एक ने तो फोटोशॉप सही से सीखने की हिदायत भी दे दी। वहीं कई ने तो उनके फिगर पर भी ताने मारे। कुछ का कहना है कि प्लास्टिक सर्जरी और जिम जाकर लुक्स अच्छा कराने के बाद भी इन्हें फोटोशॉप की जरूरत पड़ती है।

पोस्ट की थी फोटो
बता दें, जान्हवी कपूर और वरुण धवन इन दिनो 'बवाल' के प्रमोशन्स में बिजी हैं। इस सिलसिले में एक्ट्रेस ने प्रमोशनल आउटफिट में फोटोशूट कराया था। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया। तस्वीरों के कैप्शन में जान्हवी ने लिखा, 'दिल से दिल तक'। वैसे अगर ट्रोलर्स की बातों को नजरअंदाज करें तो जान्हवी अपने इस फ्लोरल आउटफिट में काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

ये भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर गई थीं जान्हवी कपूर, लोग अर्जुन कपूर समझकर हुए कंफ्यूज!

 'गदर 2' की सकीना का है इंदिरा गांधी से खास कनेक्शन, बोली- मेरे पैदा होते ही...!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन