1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Janhvi Kapoor एक बार फिर एक्स बॉयफ्रेंड संग हुई स्पॉट, सोशल मीडिया पर Video हुआ वायरल

Janhvi Kapoor एक बार फिर एक्स बॉयफ्रेंड संग हुई स्पॉट, सोशल मीडिया पर Video हुआ वायरल

 Published : Dec 18, 2022 05:57 pm IST,  Updated : Dec 18, 2022 05:57 pm IST

Janhvi Kapoor इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपनी बोल्ड एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

janhvi kapoor- India TV Hindi
janhvi kapoor Image Source : INSTAGRAM/JANHVIKAPOOR

फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी Janhvi Kapoor अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक ईंवेट में अपने कथित एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर ये बातें होने लगी हैं कि क्या ये फिर साथ हैं। इससे पहले भी जान्हवी और शिखर पहाड़िया को साथ में स्पॉट किया गया था। वीडियो में Janhvi Kapoor बेज रंग की स्ट्रैपलेस ड्रेस मैचिंग ओवरकोट के साथ नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: नो-मेकअप लुक में Alia Bhatt ने शेयर की Photo, बेटी 'राहा' के साथ सुन रही हैं ये सॉन्ग

बता दें कि जब करण जौहर के फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण' के लेटेस्ट सीजन के एपिसोड में Janhvi Kapoor और Sara Ali Khan एक साथ आए थे तो करण जौहर ने जान्हवी और शिखर के रिलेशन के बारे में हिंट दी थी। शो में करण जौहर ने खुलासा किया था कि जान्हवी और सारा ने 'दो भाइयों' को डेट किया है, जो उनकी बिल्डिंग में रहते थे। इस एपिसोड के सामने आने के बाद से लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि करण जौहर, वीर पहाड़िया और शिखर पहाड़िया की ही बात कर रहे हैं।

Anupamaa: पाखी ने रिश्तों का बनाया मजाक, वनराज पर आएगी मुसीबत

बीते दिनों ये भी कहा जा रहा था कि Janhvi Kapoor शिखर के साथ वेकेशन पर मालदीव भी गई थीं। दोनों के रिलेशनशिप की सच्चाई क्या है ये तो वही जानते होंगे लेकिन अक्सर दोनों को साथ देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक बार फिर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते शिखर पहाड़िया अक्सर बॉलीवुड की पार्टी में नजर आते हैं। Janhvi Kapoor के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'मिली' में नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। आने वाले समय में जान्हवी कपूर एक्टर वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में दिखाई देंगी।

जान्हवी कपूर ने लिया New year resolution, सुनकर आप भी होंगे इंस्पायर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन