1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Janhvi Kapoor ने नथ पहनकर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, रूमर्ड बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya ने यूं लुटाया प्यार

Janhvi Kapoor ने नथ पहनकर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, रूमर्ड बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya ने यूं लुटाया प्यार

 Published : Jan 28, 2023 01:05 pm IST,  Updated : Jan 28, 2023 01:05 pm IST

जान्हवी कपूर आखिरी बार फिल्म 'मिली' में नजर आई थीं जिसे उनके पिता बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। आने वाले समय में Janhvi Kapoor, वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में दिखाई देंगी।

janhvi kapoor- India TV Hindi
janhvi kapoor Image Source : INSTAGRAM/JANHVIKAPOOR

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं Janhvi Kapoor पर साड़ी पहनने का खुमार चढ़ा है जो कि उनके लेटेस्ट फोटोशूट में दिख रहा है। हाल ही में जान्हवी कपूर ने साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह नाक में नथ पहने बला की खूबसूरत दिख रही हैं। जान्हवी की इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। इसके साथ ही Janhvi Kapoor के रूमर्ड बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya ने भी कमेंट किया है। तस्वीरों में जान्हवी कपूर ब्राउन रंग की साड़ी में दिख रही हैं।

यह भी पढ़ें: VIDEO: रणबीर कपूर ने गुस्से में फेंका फैन का मोबाइल, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा #AngryRanbirKapoor

जान्हवी कपूर ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में मिट्टी के दीये का इमोटिकॉन शेयर किया है। जान्हवी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने फायर की इमोजी शेयर की है। वहीं जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दिल का इमोटिकॉन कमेंट पर शेयर किया है। जान्हवी के फैंस के कमेंट्स की बात करें तो एक यूजर ने लिखा, 'जान्हवी आप ने तो आज ठंड में पारा ही बढ़ा दिया है।' एक दूसरे यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'जान्हवी कपूर ही बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार हीरोइन है।' जान्हवी ने बिना ब्लाउज के ब्राउन सिल्क साड़ी कैरी की है, जिसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप, आंखों में काजल लगाया है।

janhvi kapoor
Image Source : INSTAGRAM/JANHVIKAPOORjanhvi kapoor

VIDEO: मौनी रॉय ने शादी के 1 साल बाद दिखाई अपनी वेडिंग फिल्म, पति और दोस्तों संग यूं की थी मस्ती

जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की बात करें तो वह महाराष्ट्र के मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर को शिखर पहाड़िया के साथ अक्सर स्पॉट किया जाता है। 25 साल के शिखर पहाड़िया प्रोफेशनल पोलो प्लेयर हैं। करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में खुद जान्हवी ने अपने रिश्ते पर बात की थी। दोनों का पहले ब्रेकअप हो चुका था लेकिन एक बार फिर ये साथ में नजर आ रहे हैं।

तो बस इस 1 कारण से सुपरहिट हुई है 'Pathaan'! शाहरुख खान ने बताया अपनी 57 साल की सफलता का राज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन