1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जितेंद्र ने पूरी की कैंसर से जूझ रहे जूनियर महमूद की इच्छा, दिल टूटने वाला मोमेंट देख भर आएंगी आंखें

जितेंद्र ने पूरी की कैंसर से जूझ रहे जूनियर महमूद की इच्छा, दिल टूटने वाला मोमेंट देख भर आएंगी आंखें

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 06, 2023 06:12 pm IST,  Updated : Dec 06, 2023 06:12 pm IST

जूनियर महमूद कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्होंने हाल में ही अपने पुराने दोस्त जितेंद्र और सचिन पिलगांकर से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। उनके दोनों दोस्तों ने इस बात का पता लगते ही उनसे मुलाकात की और उनकी इस इच्छा को पूरा किया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

junior mehmood, Jeetendra, - India TV Hindi
जूनियर महमूद, जितेंद्र और जॉनी लीवर। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के पॉपुलर कलाकार जूनियर महमूद पेट के कैंसर से जूझ रहे हैं। महमूद का इलाज चल रहा है।  हाल में ही जॉनी लीवर उनकी ऐसी हालत का पता लगते ही उनसे मिलने  पहुंचे थे। तभी उन्होंने अपने दोस्त जितेंद्रे और सचिन पिलगांवकर से मिलने की ख्वाहिश जाहिर की थी। इस बात जैसे ही दोनों को पता चला, दोनों उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान जॉनी लीवर भी साथ दिखे। दोनों के मिलने से अब एक्टर की इच्छा पूरी हो गई है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें इमोशनल मोमेंट देखने को मिल रहा है। 

जितेंद्र ने पूरी की इच्छा

हाल में ही एक्स पर एक यूजर ने महमूद की इच्छा फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा था, 'जूनियर महमूद अपने जमाने के सबसे पहले चाइल्ड स्टार रहे हैं। वो अस्पताल में स्टेज 4 कैंसर का इलाज करा रहे हैं। उन्होंने जितेंद्र से मिलने की इच्छा जाहिर की है। उनके साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया है। वो चाहते हैं कि उनके बचपन के मित्र सचिन पिलगांवकर भी उनसे मिलें। मैं जितेंद्र और सचिन से अनुरोध करता हूं कि उनकी इस इच्छा को पूरा करें। ये उनकी आखिरी ख्वाहिश हो सकती है।' इस पोस्ट के वायरल होने के बाद ही सचिन की बेची श्रेया ने बताया कि उनके पिता लगातार संपर्क में बने हुए हैं और मुलाकात भी की है।

यहां देखें तस्वीरें

जितेंद्र हुए इमोशनल

इसके बाद ही जितेंद्र भी जॉनी लीवर के साथ जूनियर महमूद से मिलने पहुंचे। उनकी तस्वीरें सामने आई हैं, जो काफी इमोशनल करने वाली हैं। वायरल हो रही इन तस्वीरों में जितेंद्र महमूद का हाल जान रहे हैं। इस दौरान जितेंद्र उदास होते हैं और उनकी आंखें भर आती हैं। बगल में जॉनी लीवर भी खड़े हैं। वहीं एक तस्वीर में जितेंद्र जूनियर महमूद के सिर पर हाथ भी फेर रहे हैं। ये मोमेंट जितना जितेंद्र के लिए इमोशनल था उतना ही फैंस को भी इमोशनल कर रहा है। 

इन फिल्मों में जूनियर महमूद ने किया काम

जूनियर महमूद के नाम से मशहूर मईम सय्यद ने बॉलीवुड में बतौर जूनियर आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की। उनको 'बचपन', 'गीत गाता चल', 'कटी पतंग', 'मेरा नाम जोकर', 'ब्रह्मचारी' जैसे कई यादगार फिल्मों में अहम रोल निभाते देखा गया। सचिन पिलगांवकर और उन्होंने साथ में कई फिल्में कीं और दोनों की जोड़ी काफी हिट रही। जूनियर महमूद पेट के कैंसर से जूझ रहे हैं। मास्टर राजू, जॉनी लीवर और सलाम काजी जूनियर महमूद की मदद के लिए आगे आए और लगातार उनका ध्यान रख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सनी देओल ने दिखाया वायरल वीडियो का सच, सड़क पर 'नशे में धुत' इस वजह से घूम रहे थे एक्टर

हू-ब-हू एक जैसी दिखती है अमिताभ बच्चन के परिवार की तीन जनरेशन, ये तस्वीरें देख होंगे कंफ्यूज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन