1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. John Abraham First Look: धमाकेदार है जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक, शाहरुख खान को मिलेगी ज़बरदस्त टक्कर

John Abraham First Look: धमाकेदार है जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक, शाहरुख खान को मिलेगी ज़बरदस्त टक्कर

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 25, 2022 12:53 pm IST,  Updated : Aug 25, 2022 12:53 pm IST

John Abraham First Look: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'पठान' के मेकर्स ने जॉन अब्राहम (John Abraham ) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। एक्टर का फर्स्ट लुक काफी धमाकेदार है।

John Abraham First Look- India TV Hindi
John Abraham First Look Image Source : INSTAGRAM - JOHN ABRAHAM

Highlights

  • फिल्म 'पठान' से सामने आया जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक
  • जॉन अब्राहम का लुक देखकर फैंस हुए एक्साइटिड

John Abraham First Look: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'पठान' का फैंस बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज़ में महज़ 5 महीने बाकी है। मेकर्स ने ऑडियंस के बीच कज़ क्रिएट करने के लिए अब सितारों के फर्स्ट लुक शेयर करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन की सबसे बड़ी टेंटपोल फ़िल्म 'पठान' से एक बार फिर शाहरुख खान कमबैक करने जा रहे हैं। इस फिल्म पर मेकर्स ने बड़ा दाव खेला है।

इसी बीच मेकर्स ने जॉन अब्राहम (John Abraham ) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। एक्टर का फर्स्ट लुक काफी धमाकेदार है। देखा जाए तो ये एक मोशन पोस्टर की तरह है। जिसमें पहले एक धमाका होता है। फिर जॉन अब्राहम नज़र आते हैं और उनके साथ पास धमाके की वजह से आग देखने को भी मिल रही है। जॉन से पहले मेकर्स शाहरुख खान का लुक और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की झलक पेश कर चुके हैं।

Varun Dhawan ने अपना 'गेमचेंजर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड Sonu Sood को किया डेडिकेट, एक्टर को बताया रियल हीरो

शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म 'पठान' अगले साल यानी 25 जनवरी 2023 को रिलीज़ हो रही है, जिसमें किंग खान के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में हैं। फर्स्ट लुक में ही जॉन ने अपने दमदार लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जॉन का अवतार देखने के बाद अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि वो फिल्म में सभी पर भारी पड़ते हुए नज़र आ सकते हैं।

Vikram Vedha Memes: Hrithik Roshan के लुक का सोशल मीडिया पर बना मज़ाक, कहा - पूरा कॉपी है

बता दें - फिल्म 'पठान' हिन्दी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज़ हो रही है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म का प्रॉडक्शन आदित्य चोपड़ा ने किया है। इस फिल्म से मेकर्स के साथ-साथ फैंस को भी काफी उम्मीदें। लंबे वक्त बाद शाहरुख खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन