1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Saaya की 'डॉ. माया' याद हैं? 23 साल में पूरी तरह बदल गईं जॉन अब्राहम की हीरोइन, लेटेस्ट फोटो देख दंग रह गए लोग

Saaya की 'डॉ. माया' याद हैं? 23 साल में पूरी तरह बदल गईं जॉन अब्राहम की हीरोइन, लेटेस्ट फोटो देख दंग रह गए लोग

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 25, 2026 12:13 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 12:13 pm IST

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस, जिसने डेब्यू के साथ ही हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था आज काफी बदल गई हैं। हम बात कर रहे हैं जॉन अब्राहम के साथ 'साया' में नजर आईं तारा शर्मा की, जो 23 सालों में पूरी तरह बदल गई हैं।

tara sharma- India TV Hindi
तारा शर्मा की दूसरी फिल्म थी 'साया'। Image Source : YOUTUBE/T-SERIES BOLLYWOOD CLASSICS

जॉन अब्राहम की सुपरनैचुरल फिल्म 'साया' को रिलीज हुए 23 साल हो चुके हैं। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जॉन ने डॉक्टर आकाश की भूमिका निभाई थी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन इसके गाने और हीरोइन के खूब चर्चे हुए। हम बात कर रहे हैं तारा शर्मा की, जिन्होंने 'साया' में जॉन अब्राहम की पत्नी डॉक्टर माया की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अपने अभिनय के लिए तारा शर्मा को खूब तारीफें मिलीं। कभी बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत और मासूम चेहरों में शामिल रहीं तारा शर्मा अब पूरी तरह बदल चुकी हैं। फिल्मी दुनिया में तो तारा कम ही एक्टिव हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें-वीडियो साझा करती रहती हैं। इन दिनों तारा की लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिन्हें देखने के बाद यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

अब कैसी दिखती हैं तारा?

तारा शर्मा ने यूं तो कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें साल 2003 में आई फिल्म ‘साया’ के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में उन्होंने डॉ. माया के किरदार से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। तारा ने 2002 में 'ओम जय जगदीश' से डेब्यू किया था और 'साया' उनकी दूसरी फिल्म थी। इस दौरान उनकी उम्र 26 साल की थी और उनके चेहरे की मासूमियत और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम दिलाया। अब तारा शर्मा 49 साल की हो चुकी हैं और पहले से काफी बदल गई हैं।

इन फिल्मों में भी किया काम

'साया' के अलावा तारा शर्मा ने 'ओम जय जगदीश', 'हे बेबी', 'अक्सर', 'पेज थ्री',  'महारथी', 'दूल्हा मिल गया', 'खोसला का घोसला' और 'मस्ती' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा तारा 2023 में रिलीज हुई 'द आर्चीज' में भी नजर आई थीं, जिसके साथ सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर जैसे स्टारकिड्स ने डेब्यू कियाथा। इस फिल्म में उन्होंने मैरी एंड्रयूज की भूमिका निभाई थी। हालांकि, 2010 के बाद तारा ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया और लंबे समय तक फिल्म में नजर नहीं आई थीं। फिर 2019 में उ्नहोंने 'कड़क' से वापसी की और अब 'खोसला का घोसला 2' में दिखाई देंगी।

अब क्या कर रही हैं तारा शर्मा?

तारा शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'खोसला का घोसला 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक्टिंग के अलावा तारा एंटरप्रेन्योर, प्रोड्यूसर और एक शानदार पॉडकास्ट होस्ट बन चुकी हैं। तारा का पॉडकास्ट 'द तारा शर्मा शो' में अब तक कई सेलिब्रिटी शिरकत कर चुके हैं, जिसमें वह मेंटल हेल्थ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात करती हैं। तारा शर्मा ने साल 2007 में बिजनेसमैन रूपक सलूजा से शादी की जिनसे उनके दो बेटे, जेन और के सलूजा हैं।

ये भी पढ़ेंः यूट्यूब से हटाया गया केडीः द डेविल का ट्रेलर, 'सरके चुनर' विवाद के बाद अब क्या गलती हुई? मेकर्स ने मांगी माफी

'हेरा फेरी' का चमन झींगा याद है? आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिनेश हिंगू, पत्नी जमुना ने बताया सच

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन