Jolly LLB 3 Reviews-Release LIVE Update: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी लोगों को कैसी लग रही हैं, इसकी हर अपडेट हम आपके लिए लेकर आए हैं। आपको पल-पल की अपडेट यहां मिलने वाली है।
Jolly LLB 3 Review-Release LIVE Update: सुभाष कपूर की कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस बार, फ्रेंचाइजी के दोनों लोकप्रिय वकील, अरशद वारसी (जॉली 1) और अक्षय कुमार (जॉली 2), एक ही फिल्म में आमने-सामने आ रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर सौरभ शुक्ला जज सुंदर लाल त्रिपाठी की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, हुमा कुरैशी और अमृता राव भी पुष्पा पांडे और संध्या के अपने किरदारों में वापसी कर रही हैं। फिल्म की रिलीज के बाद अब इसे कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिल्म की कमाई किस दिशा में जा रही है, इसी हर अपडेट जानें।
'जॉली एलएलबी 3' ने 10 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर 1.63 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की शुरुआत धीमी है, लेकिन अगले शोज के साथ ही फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद है और माना जा रहा है कि वर्ड ऑफ माउथ इस फिल्म के लिए काम करेगा, जैसा पहली दो किश्तों में भी कर चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में भारी उछाल देखने को मिल सकता है।
1:08 PM (IST)Sep 19, 2025
Posted by Jaya Dwivedie
अक्षय कुमार की हो रही तारीफ
एक शख्स ने तारीफ करते हुए लिखा, 'कहानी की मांग के अनुसार किसी युवा स्टार को मुख्य भूमिका निभाने देने के लिए हिम्मत, बहुत दयालुता और असुरक्षा की भावना की जरूरत होती है। अक्षय कुमार जॉली एलएलबी 3 के अंतिम दृश्य में ऐसा करते हैं, अरशद वारसी को शो का नेतृत्व करने देते हैं। शाबाशी। मुझे याद नहीं आता कि हाल ही में 90 के दशक के किसी अभिनेता ने ऐसा किया हो।'
12:40 PM (IST)Sep 19, 2025
Posted by Jaya Dwivedie
अरशद ने भी किया था पोस्ट
अरशद वारसी ने भी फिल्म को लेकर एक एक्स पोस्ट साझा किया है। उन्होंने रिलीज से एक दिन पहले ही ये पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'मानदारी से ईमानदारी में भी बहुत मेहनत लगती है। कल आप सभी से सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।'
12:15 PM (IST)Sep 19, 2025
Posted by Jaya Dwivedie
आशीष चचलानी ने क्या कहा?
कॉनटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी ने एक्स पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'तीन भागों वाला अभिशाप टूट गया है, आखिरकार हमारे पास सबसे बेहतरीन ट्रायलोजी है।' अब तक देखा गया है कि तीनों भाग एक जैसे शानदार नहीं रहे, लेकिन इस फिल्म ने इस मामले में कमाल किया है और आशीष का इशारा इसी ओर है।
11:54 AM (IST)Sep 19, 2025
Posted by Jaya Dwivedie
वायरल हुई ये फोटो
अक्षय कुमार की टीम ने ट्वीव किया, 'अब क्लैश भी होगा और कलेश भी।' इसमें पोस्ट में दो तस्वीरें भी हैं, जिसमें फिल्म की कास्ट नजर आ रही है। इसमें अक्षय कुमार, सौरभ शुक्ला और अरशद वारसी फनी अंदाज में दिख रहे हैं। इनकी तस्वीर पर लोगों के फनी रिएक्शन भी आ रहे हैं।
11:28 AM (IST)Sep 19, 2025
Posted by Jaya Dwivedie
फिल्म को मिल रही शानदार रेटिंग
'केसरी चैप्टर 2' के बाद, हिंदी सिनेमा के लिए 2025 में सबसे अच्छी चीज 'जॉली एलएलबी 3' होगी। यह मनोरंजक कोर्टरूम ड्रामा भू-माफियाओं द्वारा किसानों की जमीन हड़पने और उनका व्यवसायीकरण करने के गंभीर मुद्दे को उठाता है, जिसमें मजबूत सामाजिक जागरूकता को तीखे हास्य स्पर्श के साथ मिलाया गया है। यह फिल्म आपको अपने चुटीले संवादों और दमदार पटकथा से मनोरंजन करते हुए किसानों (अन्नदाता) की दुर्दशा के प्रति सहानुभूति महसूस कराती है। अक्षय कुमार एक बार फिर साबित करते हैं कि वह हमारे समय के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक क्यों हैं... आपको एक ही समय में हंसाते, सोचते और रुलाते हैं। यह वाकई शानदार है। अरशद वारसी बेहतरीन हैं और सौरभ शुक्ला ने एक और प्रभावशाली अभिनय दिया है। एक पूरी तरह से पैसा वसूल मनोरंजक और आँखें खोलने वाली फिल्म...जय जवान! जय किसान!'
11:19 AM (IST)Sep 19, 2025
Posted by Jaya Dwivedie
फैन का रिएक्शन
एक फैन ने एक्स पोस्ट में तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'JollyLLB3 देखी। कितना जबरदस्त कोर्टरूम सीन है। यह फिल्म किसानों को समर्पित है। यह न्याय के लिए उनकी लड़ाई के बारे में है। बेहतरीन कृति, अक्षय कुमार बिल्कुल बेहतरीन।'
11:17 AM (IST)Sep 19, 2025
Posted by Jaya Dwivedie
कमाई के मामले में ढीली है शुरुआत
'जॉली एलएलबी 3' की एडवांस बुकिंग औसत से कम रही है और इसने अब तक 3.23 करोड़ रुपये कमाए हैं। लेकिन फिल्म की शुरुआती कमाई के लिए यह काफी हद तक सकारात्मक प्रचार और स्पॉट बुकिंग पर निर्भर करेगी। एक फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त होने के नाते, जिसने पहले ही अच्छा प्रदर्शन किया है, फिल्म की एडवांस बिक्री बेहतर होनी चाहिए थी क्योंकि यह एक-दूसरे से परिचित है। फिर भी फिल्म के लिए उतनी चर्चा नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती समीक्षाएं बेहद उत्साहजनक लग रही हैं और उम्मीद है कि यह बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले वाली किश्तों ने भी ओपनिंग डे कुछ खास कमाई नहीं की थी।
11:14 AM (IST)Sep 19, 2025
Posted by Jaya Dwivedie
अक्षय कुमार के फैन ने की मंदिर में पूजा
अक्षय कुमार के एक फैन ने उनकी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' के लिए मंदिर में पूजा भी की है। उन्होंने फिल्म की अच्छी शुरुआत की कामना की है। इसके साथ ही मंदिर के बाहर की एक तस्वीर भी एक्स पर पोस्ट की है।
11:11 AM (IST)Sep 19, 2025
Posted by Jaya Dwivedie
जॉली एलएलबी टीम का दर्शकों के लिए संदेश
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 की टीम ने रिलीज डेट पर एक लंबा नोट साझा किया। इसमें लिखा था, 'आज जॉली एलएलबी 3 की शानदार रिलीज। हमारे प्यारे प्रशंसकों के लिए एक विशेष संदेश।
प्रिय दर्शकों,
जैसे-जैसे हम जॉली एलएलबी 3 आपके सामने पेश करने की तैयारी कर रहे हैं, हमारा हृदय कृतज्ञता से भर गया है। आपका प्यार, उत्साह और असाधारण शुरुआती समीक्षाओं और अग्रिम बुकिंग के माध्यम से मिला अपार समर्थन हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा रहा है।
यह फिल्म जुनून और ईमानदारी से बनाई गई है। सुपरस्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी अपनी प्रतिष्ठित भूमिकाओं में लौट रहे हैं, उनके साथ असाधारण सौरभ शुक्ला, प्रतिभाशाली हुमा कुरैशी और खूबसूरत अमृता राव भी हैं। ये सभी मिलकर इस कहानी का केंद्र हैं।
हम इस विज़न में विश्वास करने के लिए अपने निर्माताओं फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ और कांगड़ा टॉकीज़ के और अपने निर्देशक सुभाष कपूर के बहुत आभारी हैं, जिनकी तीक्ष्ण कहानी और समर्पण ने इस यात्रा का मार्गदर्शन किया है। उनके पीछे लेखकों, संगीतकारों, छायाकारों, संपादकों, तकनीशियनों और क्रू सदस्यों की एक असाधारण टीम है, जिन्होंने इस सपने को साकार करने के लिए अथक परिश्रम किया।
सबसे महत्वपूर्ण बात, यह यात्रा आप - दर्शक। रिलीज़ के दिन, यह फ़िल्म हमारी नहीं, बल्कि आपकी होगी। जॉली एलएलबी 3 के साथ, हम आपको दिल को छू लेने वाला मनोरंजन, हँसी और विचारोत्तेजक पल देने का वादा करते हैं जो थिएटर से निकलने के बाद भी लंबे समय तक आपके साथ रहेंगे।
हम आपसे यह भी अनुरोध करते हैं कि फ़िल्म का आनंद केवल सिनेमाघरों में ही लें। कृपया पायरेसी को पूरी तरह से नकार दें और स्पॉइलर देने से बचें, ताकि हर दर्शक बड़े पर्दे पर वही आनंद और आश्चर्य का अनुभव कर सके।
आपके विश्वास, प्यार और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद। आइए हम साथ आएं। साथ मिलकर, सिनेमा के आनंद का जश्न मनाएं।
जय जवान जय किसान
अत्यंत आभार के साथ,
जॉली एलएलबी 3 टीम।"
11:01 AM (IST)Sep 19, 2025
Posted by Jaya Dwivedie
ट्रेड एनालिस्ट का रिएक्शन
ट्रेड एक्सपर्ट जोगिंदर टुटेजा ने X पर पोस्ट किया, ‘जॉली एलएलबी 3 रिव्यू एक आंख खोलने वाली फिल्म! जॉली एलएलबी 3 उम्मीद से कहीं बढ़कर है। जी हां, ट्रेलर ने इशारा कर दिया था कि इस बार भरपूर ड्रामा होगा और हुआ भी ऐसा ही। पूंजीपतियों द्वारा भूमि अधिग्रहण पर केंद्रित यह फिल्म महत्वपूर्ण मुद्दे उठाती है। हालांकि, जॉली एलएलबी फ्रैंचाइजी की विरासत की तरह, कहानी में हास्य का अच्छा मिश्रण है जो फिल्म को और भी मनोरंजक बनाता है। अक्षय कुमार शानदार फॉर्म में हैं और इस बार उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग के साथ-साथ नाटकीय प्रभाव भी डाला है, खासकर भावनात्मक दृश्यों में। वह कमाल के हैं।
10:55 AM (IST)Sep 19, 2025
Posted by Jaya Dwivedie
तरण आदर्श ने क्या कहा?
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर पोस्ट साझा किया और लिखा, ‘एक शब्द में रिव्यू...जॉली एलएलबी 3: शक्तिशाली। रेटिंग 4 स्टार, जॉली एलएलबी 3 एक कंप्लीट पैकेज है। हास्य, व्यंग्य, नाटक, भावनाएं और सबसे बढ़कर, एक संदेश जो घर तक पहुंचता है। यह जॉली वर्से जॉली टकराव पूरी तरह से मनोरंजक है! निर्देशक सुभाष कपूर फ्रैंचाइजी की नब्ज जानते हैं... व्यंग्य को पदार्थ के साथ, हास्य को दिल के साथ सहजता से मिश्रित किया गया है... कोर्टरूम में टकराव विद्युतीकरण करने वाला है। पटकथा कसी हुई है, कोई नीरस क्षण नहीं, कोई अनावश्यक विचलन नहीं... संवादों का विशेष उल्लेख- तीखे, मजाकिया और प्रभावशाली... आप हंसते हैं, आप खुश होते हैं और आप सोचते भी हैं।’
10:49 AM (IST)Sep 19, 2025
Posted by Jaya Dwivedie
पहले दिन की कमाई का प्रिडिक्शन
पहली दो किस्तें ‘जॉली एलएलबी’ और ‘जॉली एलएलबी 2’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि तीसरी फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 5 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है, जो कि प्रारंभिक समीक्षाओं और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा।
10:48 AM (IST)Sep 19, 2025
Posted by Jaya Dwivedie
क्या है टिकटों की कीमत?
पूरे भारत में यह फिल्म लगभग 8000 शो में दिखाई जा रही है। एडवांस बुकिंग 15 सितंबर से शुरू हो चुकी थी और अब तक (ब्लॉक्ड सीटों सहित) फिल्म ने करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। टिकटों की कीमत 130 रुपये से 1500 रुपये तक रखी गई है।
10:48 AM (IST)Sep 19, 2025
Posted by Jaya Dwivedie
रिलीज से पहले विवादों में घिरी थी फिल्म
रिलीज से पहले ही यह फिल्म कुछ विवादों में घिर गई थी। इसका प्रचार अभियान और खास तौर पर ‘भाई वकील है’ गाना न्यायपालिका की छवि पर सवाल खड़े करता हुआ माना गया। हालांकि बॉम्बे और इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस संबंध में दाखिल याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि व्यंग्य न्यायपालिका को कमजोर नहीं करता। सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को मामूली बदलावों के बाद यू/ए सर्टिफिकेट और 16+ एडवाइजरी के साथ पास कर दिया है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर।
Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।